क्या आपने कभी कोई ऐसी जगह देखी हैं जहां किसी व्यक्ति विशेष के जाने पर पाबंदी हो और जाने से पहले उसके लिए इंटरव्यू देना पड़े। ऐसी ही एक अनोखी जगह हैं फिनलैंड के बाल्टिक सी के पास स्थित सुपरशी आइलैंड जहां पुरुषों के जाने पर पाबंदी हैं और महिलाओं को जाने से पहले इंटरव्यू देना पड़ता हैं। 8.47 एकड़ में फैले इस आइलैंड को अमेरिका की एक कारोबारी महिला क्रिस्टीना रॉथ ने खरीदा है।
कोरोना वायरस बना इस बिल्ली के लिए बड़ी परेशानी, घटना कर देगी आपको चकित
माई नेम इज 003 बना अजीब नाम वाले फ्री पिज्जा कॉन्टेस्ट का विनर
![अनोखा आइलैंड जहां पुरुषों के जाने पर पाबंदी, महिलाओं को देना पड़ता है इंटरव्यू weird news,weird island,mens are not allowed,worlds most interesting island,finland supershe island]()
दरअसल, क्रिस्टीना रॉथ एक ऐसी जगह की तलाश में थीं, जहां महिलाएं आराम से छुट्टियां बिता सकें। उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। उनका कहना है कि इस आइलैंड में महिलाओं को फिटनेस, न्यूट्रीशन और वो सभी चीजें मिलेंगी, जो उन्हें रोज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में नहीं मिल पाती हैं।
सुपरशी आइलैंड में एक रिजॉर्ट है, जिसे बनाने का काम अभी चल रहा है। इस रिजॉर्ट में 4 केबिन होंगे और इन केबिन्स में आराम से 10 महिलाएं रह सकेंगी। रिजॉर्ट में स्पा, सौना बाथ सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सभी केबिन पूरी तरह से स्वास्थ्य पर फोकस करके बनाए जा रहे हैं। इसमें एक केबिन की कीमत दो लाख रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक रहेगी, जिसमें महिलाएं पांच दिन तक आराम के पल बिता सकती हैं।
![अनोखा आइलैंड जहां पुरुषों के जाने पर पाबंदी, महिलाओं को देना पड़ता है इंटरव्यू weird news,weird island,mens are not allowed,worlds most interesting island,finland supershe island]()
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आइलैंड पर जाने के लिए टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को इसकी स्वीकृति लेनी होगी। इतना ही नहीं स्वीकृति के लिए सबसे पहले स्काइप के जरिए उन्हें इंटरव्यू देना होगा। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, क्रिस्टीना रॉथ ने कहा कि मुझे पुरुषों से किसी तरह की कोई नफरत नहीं है। आगे जाकर यह आइलैंड उनके लिए भी खुल सकता है, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के लिए खोला गया है।