न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिमाग को शांत करने के लिए 450 किमी पैदल चला शख्स, पत्नी से हुआ था झगड़ा

एक अनोखा मामला सामने आया इटली में जहां एक शख्स पत्नी से झगडा होने के बाद अपना दिमाग शांत करने के लिए 450 किमी पैदल चल गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 6:38:30

दिमाग को शांत करने के लिए 450 किमी पैदल चला शख्स, पत्नी से हुआ था झगड़ा

अक्सर पति-पत्नी के बीच अनबन या विवाद हो ही जाता हैं जो कि कुछ समय बाद दूर भी हो जाता हैं। ऐसे में सभी अपन दिमाग को शांत करने के प्रयास करते है और इसके लिए अलग-अलग तरीके आजमाते हैं। लेकिन एक अनोखा मामला सामने आया इटली में जहां एक शख्स पत्नी से झगडा होने के बाद अपना दिमाग शांत करने के लिए 450 किमी पैदल चल गया। इटली में इस तरह का मामला शायद ही पहली बार आया हो कि अपना दिमाग ठंडा करने और गुस्से को शांत करने के लिए कोई शख्स इतना पैदल चला हो। दरअसल, पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद ये शख्स अपना घर छोड़कर चला गया था।

दिमाग को शांत करने के लिए पैदल चला

पत्नी को लगा कि उसका पति जल्द ही घर वापस लौट आएगा लेकिन एक हफ्ते तक उसका पति घर नहीं लौटा। वहीं दिमाग को शांत करने के लिए घर से निकला शख्स रात दो बजे पुलिस को सड़क पर सुनसान इलाके में पैदल चलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो पूरी बात सामने आई। ये शख्स इटली के कोहो में रहता है और निजता कारणों की वजह से पुलिस ने इसकी पहचान उजागर नहीं की। तो मामला कुछ ऐसा था कि पति-पत्नी के बीच घर में कहासुनी हो गई, जिसके बाद पति घर छोड़कर चला गया। शख्स अपने साथ कोई सामान नहीं लेकर गया।

रोजाना औसतन 65 किमी पैदल की यात्रा

जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा तो पत्नी ने कोहो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 48 साल का ये शख्स कोहो से पैदल चलते-चलते 450 किमी दूर फानो पहुंच गया। शख्स ने बताया कि इन सात दिनों में वो रोजाना औसतन 65 किमी पैदल चला। इस दौरान उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसलिए वो सड़कों पर आराम करता था और राहगीरों से खाने-पीने की मदद लेता था।

शख्स ने ऐसा क्यों किया, उसे इस बात की खुद कोई जानकारी नहीं है। उसका कहना है कि वह सिर्फ अपना दिमाग शांत करने के लिए घर से निकला था। बता दें कि इटली में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह नाइट कर्फ्यू लागू है, जिसकी वजह से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक घर से निकलने पर मनाही है। पुलिस ने इस व्यक्ति को रात दो बजे पकड़ा, इसलिए जुर्माने के तौर पर इससे 35,000 रुपये भी लिए। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति के दिमागी हालत भी ठीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी