Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स ने पत्नी से तलाक लेने पर रखी तलवारबाजी की शर्त, पूरा मामला हैरान करने वाला

क अनोखा किस्सा घटित हुआ अमेरिका की अदालत में जहां एक शख्स ने कहा कि उसे एक जापानी तलवार दी जाए, ताकि वह तलवारबाजी में अपनी पत्नी को हरा सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Jan 2020 9:23:58

शख्स ने पत्नी से तलाक लेने पर रखी तलवारबाजी की शर्त, पूरा मामला हैरान करने वाला

आज के इस दौर में रिलेशनशिप कब टूट जाए कहना मुश्किल हैं। देखा जाता हैं कि अदालत में कई मामले आते है जिसमें लोग अपने पार्टनर से तलाक चाहते हैं। लेकिन इन्हीं में से कई किस्से बेहद अनूठे होते हैं जप सभी को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा किस्सा घटित हुआ अमेरिका की अदालत में जहां एक शख्स ने कहा कि उसे एक जापानी तलवार दी जाए, ताकि वह तलवारबाजी में अपनी पत्नी को हरा सके। उसके बाद ही वह तलाक लेगा। तो आइये जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

यह मामला अमेरिका के कैनसास शहर का है। वही शख्स का नाम डेविड ऑस्ट्रॉम (40) बताया जा रहा है। दरअसल, डेविड और उनकी पूर्व पत्नी ब्रिगेट ऑस्ट्रॉम के बीच शेल्बी काउंटी की अदालत में तलाक के मामले की सुनवाई चल रही थी। जज थे जस्टिस क्रेग ड्रिसमायर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड ने अदालत में कहा कि उनकी पूर्व पत्नी ने कानूनी तौर पर उन्हें बिल्कुल तबाह कर दिया है। इसलिए उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि उन्हें अपनी पत्नी से तलवारबाजी करनी है और उसे लड़ाई में हराना है, इसलिए उन्हें इसकी इजाजत दी जाए। साथ ही इस लड़ाई के लिए डेविड ने अदालत से जापानी तलवार की भी मांग की।
चूंकि डेविड की इस अनोखी मांग से अदालत हैरान था, लेकिन उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में अभी तक युद्ध से किसी मुकदमे के फैसले को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। डेविड से अपनी मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि वर्ष 1818 में ब्रिटिश अदालत में भी 'ट्रायल बाय कॉम्बैट' का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि माना जा रहा है कि इस तरह के कानून को अमेरिका की अदालत में स्वीकार करने की संभावना लगभग ना के बराबर है। बता दें कि 1776 में अमेरिका की आजादी के बाद 'ट्रायल बाय कॉम्बैट' कानून को खत्म नहीं किया गया। अमेरिका को यह ब्रिटिश आम कानून से विरासत में मिला है। इस कानून का मतलब होता है कि किसी भी मुकदमे का फैसला युद्ध के जरिए करना। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब अमेरिका में इस कानून के जरिए फैसले की मांग की गई है। अमेरिका में इससे पहले कई लोग इसकी मांग कर चुके हैं, लेकिन अदालत द्वारा उन्हें खारिज कर दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology