न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन की वजह से रेस्टोरेंट में मिली तीन साल पहले खोई शादी की अंगूठी

अमेरिका के रहने वाले एक पति-पत्नी के साथ जिनके शादी की अंगूठी 3 साल पहले खो गई थी। लेकिन अब इस लॉकडाउन के समय में उन्हें यह अंगूठी मिल गई हैं वो भी एक रेस्टोरेंट में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Apr 2020 5:49:49

लॉकडाउन की वजह से रेस्टोरेंट में मिली तीन साल पहले खोई शादी की अंगूठी

शादी की अंगूठी किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत मायने रखती हैं जिसे वह जिंदगीभर अपने साथ रखता हैं। जब कभी यह अंगूठी खो जाती हैं तो व्यक्ति को बड़ा दुख होता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था अमेरिका के रहने वाले एक पति-पत्नी के साथ जिनके शादी की अंगूठी 3 साल पहले खो गई थी। लेकिन अब इस लॉकडाउन के समय में उन्हें यह अंगूठी मिल गई हैं वो भी एक रेस्टोरेंट में। यह रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क में है और जिस कपल की यह अंगूठी है, उनका नाम माइक और लिसा है।

दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से न्यूयॉर्क से लेकर फ्लोरिडा तक लगभग सभी रेस्टोरेंट बंद हैं। ऐसे में फ्लोरिडा में मौजूद कोकोनट रेस्टोरेंट के मैनेजेर रयान क्रिवॉय ने सोचा कि क्यों न रेस्टोरेंट का रेनोवेशन (नया बनाने की कोशिश) कर दिया जाए। इसके बाद वो रेस्टोरेंट की साफ-सफाई में जुट गए, तभी उन्हें एक अंगूठी और एक सोने का सिक्का मिला। उस अंगूठी पर माइक और लिसा लिखा हुआ था और साथ में एक तारीफ भी लिखी हुई थी। अब उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि वो इस अंगूठी और सोने के सिक्के का करें क्या। यह बात उन्होंने रेस्टोरेंट की मार्केटिंग मैनेजर साशा फॉर्मिका से बताई, जिसके बाद साशा ने उस अंगूठी की एक तस्वीर लेकर फेसबुक पर डाल दी और सारी कहानी बयां की।

देखते ही देखते साशा की पोस्ट वायरल हो गई। करीब 5000 लोगों ने उनकी पोस्ट को अपने फेसबुक टाइमलाइन पर शेयर किया। इसका नतीजा ये हुआ कि अंगूठी की तस्वीर माइक और लिसा तक भी पहुंची। इसके बाद उन्होंने पोस्ट में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया। साशा से उनकी बात हुई और उन्होंने बताया कि 2017 में वो उनके रेस्टोरेंट में खाने के लिए आए थे, लेकिन हाथ धोने के क्रम में अंगूठी उनके हाथ से निकलकर कहीं गिर गई थी। उन्होंने उसे ढूंढा भी था, लेकिन मिली नहीं थी। माइक की पत्नी लिसा ने साशा को उस समय रेस्टोरेंट में ली गई एक तस्वीर भी दिखाई, जिससे ये विश्वास हो सके कि वो अंगूठी उनकी ही है। इसके बाद अंगूठी माइक और लिसा को लौटा दी गई।

रेस्टोरेंट के मैनेजर रयान ने बताया कि अंगूठी तो उसके मालिक को लौटा दी गई, लेकिन लगभग 2000 डॉलर यानी करीब एक लाख 54 हजार रुपये की कीमत वाले उस सोने के सिक्के को टिप बॉक्स में डाल दिया गया, ताकि रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी उसे आपस में बांट सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त