दरअसल, लंदन में रहने वाले जेमी विल्किस अपने लिए एक फ्लैट खोज रहे थे। एक दिन वह एक अपार्टमेंट में पहुंचे जब वह फ्लैट देखने के दौरान वह उसके किचन में भी पहुंच गए। वह चिकन को ठीक से देखना चाहते थे कि इसमें सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह है या नहीं। इसी दौरान उन्होंने जैसे ही किचन की एक स्लैब को उठाया वह उसे देखकर दंग रह गए। क्योंकि इसी स्लैब के अंदर से एक सुरंग जैसा खुफिया रास्ता उन्हें नजर आया। ये रास्ता बिल्कुल किसी नॉर्मल सीढ़ियों की तरह था। उसके बाद जेमी ने अपने कैमरे से इस सुरंग का एक वीडियो बना लिया। इस वीडियो को जेमी विल्किस ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज एक फ्लैट देखा और मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बैक डोर के बारे में सोचने से खुद को रोक पाऊंगा।’ इस वीडियो को देखकर यूजर्स बेहद हैरान है और इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अब तक 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को तीन लाख 54 हजार 600 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। वहीं 54 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को रिट्वीट किया जा चुका है।Viewed a flat today and I don’t think I’ll ever be able to stop thinking about the back door... pic.twitter.com/uscUF7pLH9
— Jamie Wilkes (@jamwilkes) December 8, 2020
















