न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

35 किलो भोजन के साथ जहर का सेवन भी करता था यह राजा, कपडे छूने वाले को मिलती थी मौत

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही अनोखे राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर दिन 35 किलो खाना खाते थे और इसी के साथ ही बचपन से वे जहर का सेवन भी करते आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Mar 2021 1:21:51

35 किलो भोजन के साथ जहर का सेवन भी करता था यह राजा, कपडे छूने वाले को मिलती थी मौत

राजा-महाराजा काल में हर शख्सियत का अपना एक रूतबा था और सभी के अपने राजसी ठाठबांट थे। राजाओं को अपने ऐशोआराम के लिए जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही अनोखे राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर दिन 35 किलो खाना खाते थे और इसी के साथ ही बचपन से वे जहर का सेवन भी करते आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं गुजरात सल्तनत के शक्तिशाली शासकों में से एक महमूद बेगड़ा की। इस शासक के खाने का जिक्र इटली और पुर्तगाल के सैलानियों ने भी किया था। गुजरात के इस बादशाह का खुराक दुनियाभर में मशहूर था। ऐसा कहा जाता है कि वह नाश्ते में एक कटोरा शहद, एक कटोरा मक्खन और 100-150 केले खा जाते थे। सिर्फ यही नहीं, रात के समय भी उनके तकिए के दोनों तरफ खाना रख दिया जाता था, ताकि अगर उन्हें कभी भी भूख लगे तो तुरंत खा सकें।

35 किलो भोजन के साथ जहर का सेवन भी करता था यह राजा, कपडे छूने वाले को मिलती थी मौत

महमूद बेगड़ा महज 13 साल की उम्र में ही गद्दी पर बैठे थे और 52 साल तक सफलतापूर्वक गुजरात पर राज किया था। उन्हें अपने वंश का सबसे प्रतापी शासक माना जाता था। महमूद बेगड़ा की मूंछे काफी बड़ी-बड़ी थी। पुर्तगाली सैलानी उनकी मूंछों के बारे में कहा करते कि वे इतनी लंबी और रेशमी थीं कि वे उसे साफे की तरह अपने सिर पर बांध लिया करते थे।

महमूद बेगड़ा का नाम महमूद शाह प्रथम था। उन्हें 'बेगड़ा' की उपाधि तब दी गई थी, जब उन्होंने 'गिरनार' जूनागढ़ और चम्पानेर के किलों को जीत लिया था। कहते हैं कि गिरनार किले पर बेगड़ा का अधिकार हो जाने के बाद यहां के राजा ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद उसकी सेना को सुल्तान की सेना में शामिल कर लिया गया था।

35 किलो भोजन के साथ जहर का सेवन भी करता था यह राजा, कपडे छूने वाले को मिलती थी मौत

इतिहासकारों के मुताबिक, महमूद बेगड़ा को बचपन से ही किसी जहर का सेवन कराया गया था, जिसके बाद से वह हर रोज खाने के साथ थोड़ा-थोड़ा जहर भी लेते थे। इस बादशाह के शरीर में इतना जहर हो गया था कि अगर उनके हाथ पर कोई मक्खी भी बैठ जाती थी, तो वह भी पलभर में दम तोड़ देती थी। इतना ही नहीं, उनके इस्तेमाल किए हुए कपड़ों को कोई भी छूता तक नहीं था, बल्कि उसे सीधे जला दिया जाता था। क्योंकि महमूद बेगड़ा के पहने हुए कपड़े भी जहरीले हो जाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत