न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स के घर पहुंची दो थानों की पुलिस, कारण बना प्रेमिका का फोन ना उठाना

प्रेमिका का फोन रिसीव ना करना एक प्रेमी को भारी पड़ गया और उसे उसके ही घर से दो थानों की पुलिस उठाकर ले गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 1:06:00

शख्स के घर पहुंची दो थानों की पुलिस, कारण बना प्रेमिका का फोन ना उठाना

अक्सर देखा जाता हैं कि रिलेशनशिप में प्रेमी और प्रेमिका के बीच कई बार विभिन्न मुद्दों को लेकर बहस हो जाती हैं और दोनों में से कोई एक नाराज हो जाता हैं। ऐसे में कई बार दोनों एक-दूसरे का फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा करना एक प्रेमी को भारी पड़ गया और उसे उसके ही घर से दो थानों की पुलिस उठाकर ले गई। यह घटना मेरठ के जानसठ थानाक्षेत्र की है जिसमें पुलिस ने प्रेमी व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। वहीं प्रेमिका भी थाने पहुंच गई और युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। जिसको लेकर थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

थाना क्षेत्र के गांव की युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी से बातचीत करने के लिए मोबाइल से फोन किया। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका फोन रिसीव नहीं किया। जिसको लेकर प्रेमिका नाराज हो गई।

प्रेमिका ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने ही दो थानों की पुलिस प्रेमी को पकड़ने के लिए उसके घर पर पहुंची। पुलिस ने दबिश देकर प्रेमी युवक व उसके भाई को हिरासत में ले लिया और थाने में लाकर बैठा दिया। इसके बाद प्रेमिका भी थाने में पहुंच गई। प्रेमिका थाने में ही अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आखिर में प्रेमी ने एक वर्ष बाद शादी करने की बात कही, तब कहीं जाकर प्रेमिका का गुस्सा शांत हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी

FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें

महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल

राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल

सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति

कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल

लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच

मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स