न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना नौसेना और वायुसेना के आखिर कैसे यह देश कर रहा अपनी रक्षा

हम बात कर रहे हैं भूटान की जिसके पास न तो खुद की नौसेना है और न ही वायुसेना।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 3:19:22

बिना नौसेना और वायुसेना के आखिर कैसे यह देश कर रहा अपनी रक्षा

हर देश की अपनी सुरक्षा होती हैं जिसके लिए थल, जल और वायु सेना का गठन किया जाता हैं जो सीमाओं पर तैनात होकर बाहरी शक्तियों से देश की रक्षा करें। भारत की सेना भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि किसी देश के पास नौसेना और वायुसेना ही ना हो तो कैसे वह अपनी सीमाओं की रक्षा कर रहा हैं। हम बात कर रहे हैं भूटान की जिसके पास न तो खुद की नौसेना है और न ही वायुसेना। इसके लिए यह एक दूसरे देश पर निर्भर है और वो देश कोई और नहीं बल्कि भारत है। ऐसे मामलों में भारत इस देश की मदद करता है।

बिना नौसेना और वायुसेना के आखिर कैसे यह देश कर रहा अपनी रक्षा

इस देश का नाम है भूटान, जो हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण देश है। भूटान में हर जगह सिर्फ पहाड़ और पहाड़ियां ही हैं। इसका धरातल दुनिया के सबसे ऊबड़-खाबड़ धरातलों में से एक है। भूटान का स्थानीय नाम 'ड्रुक युल' है, जिसका मतलब होता है 'अजदहा (ड्रैगन) का देश'। आपको बता दें कि भूटान की स्वतंत्रता सदियों से चली आ रही है। यह अपने इतिहास में कभी उपनिवेशित नहीं हुआ है।

भूटान में नौसेना के न होने की वजह ये है कि यह तिब्बत और भारत के बीच स्थित लैंडलॉक यानी भूमि आबद्ध देश है। वहीं, वायुसेना के क्षेत्र में भारत भूटान का ख्याल रखता है। यहां आर्मी है, जिसे रॉयल भूटान आर्मी कहा जाता है। यह रॉयल बॉडीगार्ड्स और रॉयल भूटान पुलिस का संयुक्त नाम है। भारतीय सेना ही इन्हें प्रशिक्षण देती है।

बिना नौसेना और वायुसेना के आखिर कैसे यह देश कर रहा अपनी रक्षा

भूटान में 'गंगखार पुनसुम' नाम का एक पहाड़ है, जो यहां का सबसे ऊंचा पहाड़ बताया जाता है। 24,840 फीट की ऊंचाई वाले इस पहाड़ पर आज तक कोई भी इंसान चढ़ नहीं पाया है। असल में भूटान सरकार इस पहाड़ पर किसी को चढ़ने ही नही देती। इसके पीछे वजह ये है कि भूटान के लोग पहाड़ों को भगवान के समान मानते हैं। ऐसे में गंगखार पुनसुम भी उनके लिए एक पवित्र स्थल है। साल 1994 में भूटान सरकार ने पहाड़ों पर चढ़ने को लेकर एक कानून भी पास किया था, जिसके मुताबिक 20 हजार फीट तक की ऊंचाई वाले पहाड़ों पर ही पर्यटकों को चढ़ने की अनुमति होगी।

भूटान में तंबाकू पूरी तरह प्रतिबंधित है। साल 2004 में ही इसपर पूरे देश में रोक लगा दी गई थी। भूटान दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां तंबाकू से बने उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अगर कोई इसे खरीदते या बेचते पकड़ा जाता है तो उसके लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत