न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सब्जी बेचने वाला शख्स रातोंरात बना करोड़पति, पूरी घटना कर देगी आपको हैरान

एक सब्जीवाले की रातोंरात किस्मत चमक गई और वह करोड़पति बन गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Jan 2020 8:33:09

सब्जी बेचने वाला शख्स रातोंरात बना करोड़पति, पूरी घटना कर देगी आपको हैरान

किस्मत का खेल अनोखा होता हैं जो कब किसी के हालात बदल दे कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सब्जी वाले के साथ। जी हां, एक सब्जीवाले की रातोंरात किस्मत चमक गई और वह करोड़पति बन गया। यह पूरी घटना बेहद चौकाने वाली हैं। यहां एक सब्जी बेचने वाले ने जिस लॉटरी के टिकट को कूड़ेदान में फेंक दिया था, बाद में पता चला है कि उसी टिकट से वह एक करोड़ रुपये जीत गया है।

जिस शख्स ने लॉटरी जीते हैं, उसका नाम सादिक बताया जा रहा है और वह कोलकाता के दमदम इलाके में सब्जी की दुकान लगाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सादिक ने नए साल से एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर, 2019 को अपनी पत्नी के साथ नगालैंड लॉटरी के पांच टिकट खरीदे थे। दो जनवरी को जब लॉटरी के इनामों की घोषणा हुई तो कुछ दुकानदारों ने उससे कह दिया कि उसे कोई इनाम नहीं मिला है, जिसके बाद सादिक ने गुस्से में सारे टिकट कूड़े में फेंक दिए।

weird news,weird incident,lucky man,one crore lottery,ticket threw in the trash

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन जनवरी को जब सादिक कुछ सामान लेने के लिए उसी दुकान पर गया, जहां से उसने लॉटरी के टिकट खरीदे थे, तब उस दुकानदार ने उसे बताया कि वह एक करोड़ रुपये का इनाम जीत गया है। इसके बाद सादिक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने तुरंत यह बात जाकर अपनी पत्नी अमीना तो बताई। इसके बाद दोनों ने कूड़ेदान में लॉटरी के टिकटों को खोजना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद उन्हें वो पांचों टिकट मिल गए।

सादिक ने जो पांच टिकट खरीदे थे, उसमें से एक पर उसे एक करोड़ रुपये, जबकि बाकी के चार टिकटों पर उसने एक-एक लाख रुपये का इनाम जीता है। सादिक की पत्नी अमीना का कहना है कि इन पैसों से उनकी जिंदगी बदल सकती है। उन्होंने बताया कि उनके पति ने बच्चों के लिए एक एसयूवी भी बुक करा ली है।

अमीना ने बताया कि उनका परिवार काफी खुश है और अब वो पैसों के आने का इंतजार कर रहे हैं। वह अपने बच्चों को एक अच्छे स्कूल में भेजना चाहती हैं, ताकि उनकी पढ़ाई अच्छे से हो सके। हालांकि बताया जा रहा है कि लॉटरी के इनाम मिलने में दो-तीन महीने लग सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!