न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आई मच्छरों के खून पीने की वजह, वैज्ञानिकों ने बताया इसका कारण

आज इस कड़ी में हम आपको वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च कर बताए गए उन कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं कि आखिर मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं?

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 1:42:36

सामने आई मच्छरों के खून पीने की वजह, वैज्ञानिकों ने बताया इसका कारण

आम जीवन में होने वाली कई बीमारियों का कारण मच्छर बनते हैं। मच्छर के काटने और खून चूसने से बड़ी परेशानी होती हैं। यह तो सभी जानते हैं कि मच्छर इंसानों का खून चूसते हैं लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की हैं कि आखिर वो खून चूसते क्यों हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च कर बताए गए उन कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं कि आखिर मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले मच्छर खून नहीं पीते थे।

ये बात तो आपको पता ही होगा कि दुनियाभर में मच्छरों की कई प्रजातियां हैं। उन्ही में से एक हैं अफ्रीका के एडीस एजिप्टी मच्छर। इस मच्छर की भी कई प्रजातियां हैं। इन्हीं के वजह से ही जीका वायरस फैलता है। साथ ही इन मच्छरों के काटने से डेंगू और पीला बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

न्यू जर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इन्ही मच्छरों पर अध्ययन किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सभी प्रजातियों के मच्छर खून नहीं पीते, बल्कि उनमें से कई अपना गुजारा करने के लिए अन्य चीजों को भी खाते-पीते हैं।

weird news,weird information,mosquito facts,mosquito drinks human blood

प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की रिसर्चर नोआह रोज के मुताबिक, अब तक किसी ने भी मच्छरों के खान-पान से जुड़ा शोध नहीं किया था, लेकिन हमने किया। हमने सबसे पहले अफ्रीका के कुछ जगहों से एडीस एजिप्टी मच्छर के अंडे लिए और फिर उन अंडों से मच्छरों के निकलने का इंतजार किया। उसके बाद हमने उन मच्छरों को प्रयोगशाला में बंद डिब्बों के अंदर इंसानों और अन्य जीव-जंतुओं पर छोड़ दिया, ताकि यह समझा जा सके कि उनके खून पीने की पद्धति क्या है। इस दौरान हमें पता चला कि एडीस एजिप्टी मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों का खान-पान बिल्कुल अलग था।

नोआह रोज ने कहा कि इस शोध से यह बात साबित होती है कि सारे मच्छर खून नहीं पीते हैं। उनका कहना है कि जिस जगह पर गर्मी ज्यादा पड़ती है या वो इलाका सूखा रहता है, वहां पर आमतौर पर पानी की कमी होती है। ऐसे में मच्छरों को प्रजनन के लिए नमी की जरूरत पड़ती है। इसी नमी की जरूरत को पूरा करने के लिए मच्छर इंसानों या फिर अन्य जीव-जंतुओं का खून पीना शुरू कर देते हैं।

मच्छरों के अंदर खून पीने को लेकर ये बदलाव हजारों सालों में आया है। जहां पर पानी जमा होता है, वहां मच्छरों को प्रजनन करने में कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन जैसे ही उन्हें पानी की कमी महसूस होने लगती है, वो इंसानों का या अन्य जीवों का खून चूसना शुरू कर देते हैं। यानी इससे साफ है कि मच्छर पानी की कमी को पूरा करने के लिए खून पीते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी