न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पासपोर्ट के रंग से जानें उसमें हैं कितनी ताकत, महत्वपूर्ण जानकारी

हर देश का अपना अलग पासपोर्ट होता है, लेकिन पूरी दुनिया में सिर्फ चार रंग के ही पासपोर्ट होते हैं जो की उनकी क्षमता को दर्शाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 4:30:27

पासपोर्ट के रंग से जानें उसमें हैं कितनी ताकत, महत्वपूर्ण जानकारी

यह तो सभी जानते हैं की किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए सबसे जरूरी पासपोर्ट ही होता हैं। पासपोर्ट किसी भी व्यक्ति की पहचान और उसकी राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। हर देश के द्वारा अपने नागरिकों को पासपोर्ट जारी किया जाता हैं। वैसे तो हर देश का अपना अलग पासपोर्ट होता है, लेकिन पूरी दुनिया में सिर्फ चार रंग के ही पासपोर्ट होते हैं जो की उनकी क्षमता को दर्शाते हैं। ये रंग हैं नीला, लाल, हरा और काला और सबसे खास बात कि हर रंग का मतलब कुछ खास और अलग होता है।

नीले रंग का पासपोर्ट

नीले रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इसे 'नई दुनिया' का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए भारत समेत उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में नीले रंग के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अफगानिस्तान और फिजी जैसे देशों के पासपोर्ट भी हल्के नीले रंग के हैं। शायद आपको पता न हो, लेकिन भारत में नागरिकों के पासपोर्ट का रंग नीला होता है जबकि राजनयिकों के पासपोर्ट का रंग लाल और सरकार के कुछ प्रतिनिधियों के पासपोर्ट का रंग सफेद होता है।

पासपोर्ट के रंग से जानें उसमें हैं कितनी ताकत, महत्वपूर्ण जानकारी

लाल रंग का पासपोर्ट

अधिकतर यूरोपीय देशों में लाल रंग के पासपोर्ट का ही इस्तेमाल होता है। इनमें रूस, फ्रांस, पोलैंड, नीदरलैंड्स, रोमानिया और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा चीन में भी लाल रंग का ही पासपोर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि जिन देशों में साम्यवादी इतिहास रहा है या जहां अभी भी साम्यवादी व्यवस्था है ऐसे ज्यादातर देशों में लाल रंग के ही पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है।

हरे रंग का पासपोर्ट

अधिकतर इस्लामी देशों में ही हरे रंग के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं। दरअसल, इस्लाम धर्म में हरे रंग को पवित्र माना जाता है, इसलिए इन देशों में इसी रंग के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। इसके अलावा कुछ अफ्रीकी देश भी ऐसे हैं, जहां सरकार द्वारा नागरिकों के लिए हरे रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है। इनमें बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर और आइवरी कोस्ट जैसे देश शामिल हैं। दरअसल, इन देशों में हरे रंग को प्रक्रति और जीवन का प्रतीक माना जाता है।

काले रंग का पासपोर्ट

अधिकतर अफ्रीकी देशों जैसे- जांबिया, बोत्सवाना, बुरुंडी, अंगोला, गैबन, कांगो, मलावी का पासपोर्ट काले रंग का होता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के नागरिकों के पास भी काले रंग का पासपोर्ट होता है, क्योंकि यहां का राष्ट्रीय रंग ही काला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत