न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस कातिल विमान ने ली थी 346 लोगों की जान, अब कंपनी देगी 2।5 बिलियन डॉलर का हर्जाना

बोइंग कंपनी के 737 मैक्स एयरक्राफ्ट में गलती की वजह से 346 लोगों की जान गई थी और अब कंपनी 2.5 बिलियन डॉलर का हर्जाना भी दे रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 4:46:53

इस कातिल विमान ने ली थी 346 लोगों की जान, अब कंपनी देगी 2।5 बिलियन डॉलर का हर्जाना

हवाई सफ़र का आनंद सभी उठाना चाहते हैं। लेकिन कई लोग हादसों के डर से इनमें सफ़र नहीं करते हैं। हांलाकि सुरक्षा पैमानों के साथ ही हवाई सफ़र को मंजूरी दी जाती हैं। लेकिन बोइंग कंपनी के 737 मैक्स एयरक्राफ्ट में गलती की वजह से 346 लोगों की जान गई थी और अब कंपनी 2.5 बिलियन डॉलर का हर्जाना भी दे रही हैं। अमेरिका के न्याय विभाग ने विमान को सुरक्षा नियमों में धोखाधड़ी करने का दोषी माना और यह फैसला सुनाया। इस विमान के वजह से दो भीषण क्रैश हुए।

न्याय विभाग के मुताबिक, बोइंग भी सेटलमेंट के लिए तैयार हो गया है। 737 मैक्स एयरक्राफ्ट से हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों और कर्मचारियों के परिवारों को हर्जाना और नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भरा जाएगा। बोइंग कंपनी ने इस विमान को साल 2017 में शुरू किया गया था। 29 मई, 2018 को इंडोनेशिया के लॉयन एयर के लिए उड़ान भरते हुए यह विमान समुद्र में समा गया था।

weird news,weird incident,killer aircraft boeing 737

हालांकि, इसके बावजूद भी बोइंग ने इस विमान की सेवाओं को जारी रखा। दूसरी दुर्घटना 10 मार्च 2019 को हुई। इस दौरान इथियोपियन एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। बता दें कि इन दोनों दुर्घटनाओं में कोई भी जिंदा नहीं बचा था और कुल 346 लोगों की जान चली गई थी।

इन दोनों दुर्घटनाओं के बाद बोइंग ने अपने ऑटोमेटिक फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में बदलाव किया था। कंपनी ने पाया कि एक सेंसर की गलत रीडिंग क्रैश का कारण बनी थी। इसके बाद विमान के डिजाइन में बदलाव किया गया, ताकि सेंसर हमेशा काम करते रहें। साथ ही विमान के टोमेटिक सिस्टम को कम शक्तिशाली बनाया गया, ताकि पायलट इस पर अपना कंट्रोल बनाए रखे।

2019 में बंद हो गई सेवा

737 मैक्स एयरक्राफ्ट से हुए दो क्रैश के बाद मार्च, 2019 में इसकी सेवाओं को रोक दिया गया था। जनवरी 2020 तक करीब इसके 400 विमान खड़े रहे थे। इसके बाद विमान में तकनीकी बदलाव कर मई में इसका उत्पादन फिर से शुरू किया गया और नवंबर 2020 में फिर से इसे सेवा के लिए फिट घोषित कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी