आज के समय में प्री वेडिंग शूट (Pre Wedding Photoshoot) और पोस्ट वेडिंग शूट (Post Wedding Photoshoot) का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। शादी के दौरान यादों को ताजा रखने के लिए दूल्हा-दुल्हन अनोखे अंदाज में फोटो शूट करवाते है। हाल ही में केरल के एक कपल ने कीचड़ में लेटकर पोस्ट वेडिंग शूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। कपल का नाम जोस और अनीशा है। दोनों ने इस थीम पर फोटोशूट कराने के फैसला लिया। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस मड थीम फोटोशूट को बीनू सीन्स वेडिंग कंपनी ने किया। फोटोग्राफर का कहना है कि कपल हमेशा स्पेशल फोटोशूट की मांग करते हैं, ऐसे में हमने कुछ अलग करने की सोचा।
![कीचड़ में लेटकर पति-पत्नी ने शादी के बाद कराया फोटोशूट, तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल weird news in hindi,weird photoshoot,kerala,couple,couple mud photoshoot]()
फोटोशूट करने वाली कंपनी के मालिक बीनू सीन्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि मैंने इस थीम (मड लव) को इसलिए चुना क्योंकि मैं चित्रों की विभिन्न शैलियों को कैप्चर करता हूं। ज्यादातर हमारे ग्राहक रोमांटिक तस्वीरों की उम्मीद करते हैं जो लंबे समय तक उनके दिमाग में रहती हैं। वेडिंग फोटोग्राफी इंडस्ट्री में कभी मड लव थीम का इस्तेमाल नहीं हुआ था, हमने पहली बार इसका प्रयास किया। फोटो को केरल की खूबसूरती में कैद किया गया है।
![कीचड़ में लेटकर पति-पत्नी ने शादी के बाद कराया फोटोशूट, तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल weird news in hindi,weird photoshoot,kerala,couple,couple mud photoshoot]()
बीनू सीन्स ने फेसबुक पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। जोस एक राजनेता हैं और अलीशा यूके में नर्स हैं।