न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां शराब पीकर साइकिल चलाना पड़ सकता हैं भारी, हो जाती है जेल

जापान में कई कानून ऐसे हैं जिनका बेहद सख्ती से पालन किया जाता हैं और अपराध रोकने वाली नीतियों और शिक्षा पर बेहतर काम किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Feb 2020 10:49:50

यहां शराब पीकर साइकिल चलाना पड़ सकता हैं भारी, हो जाती है जेल

जापान को प्रगतिशील देशों की गिनती में रखा जाता हैं जो कि विज्ञान और तकनिकी के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर हो रहा हैं। लेकिन सिर्फ ऐसा नहीं है कि जापान केवल अपने तकनिकी के कारण आगे बढ़ रहा हैं जबकि यहाँ के सख्त कानून भी इसका कारण हैं। जी हां, जापान में कई कानून ऐसे हैं जिनका बेहद सख्ती से पालन किया जाता हैं और अपराध रोकने वाली नीतियों और शिक्षा पर बेहतर काम किया जाता हैं। साल 2018 में ग्लोबल पीस इंडेक्स की सूची में जापान नौवें स्थान पर रहा। इस सूची में पहले स्थान पर आइसलैंड था। वहीं इस लिस्ट में 28वें स्थान पर चिली भी शामिल रहा जो इस लिस्ट का लैटिन अमेरिका का पहला देश है।

पेंग्विन की इस गलती के लिए पुलिस ने किया उन्हें गिरफ्तार

59 साल पहले अपने ही परमाणु बम से तबाह होने वाला था अमेरिका, जानें इसके बारे में

जापान में ड्रग्स और क्राइम से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में जापान में एक लाख लोगों में 0।28 दर से हत्याओं की वारदात हुई। वहीं, ब्राजील में साल 2017 में यह दर 30।8 रही। ये आंकड़े तो हालिया वक्त के हैं, लेकिन जापान अगर चैन की नींद सोता है तो उसके पीछे वहां की पुलिस की हथियारों और अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेस पॉलिसी है और ये तमाम नियम कायदे 200 साल पुराने हैं। जापान में इसे कोबेन कहा जाता है। एक कोबेन में दो से तीन पुलिस वाले रहते हैं। उनका काम होता है लोगों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देना। अगर किसी नागरिक का कोई सामान गायब हो जाए तो वो कोबेन में इसकी शिकायत कर सकता है। ये पुलिस समाज को सेवा देने का काम करती है। पूरे जापान में 6600 कोबेन हैं।

weird news,weird law,strict law of japan,alcohol bicyclists to prison

दुनियाभर में सबसे कम बंदूकों का इस्तेमाल जापान में किया जाता है। साल 2017 में जापान में 22 अपराधों में बंदूक का इस्तेमाल किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई। इस समयावधि में अमेरिका में 15,612 मौतें बंदूक से हुई। अपराध के कम आंकड़ों के पीछे एक बड़ी वजह है जापान की शिक्षा व्यवस्था। जापान में ब्राजीलियन स्कूल की डायरेक्टर मयूमी यूमोर कहती हैं, 'यहां बच्चों को बचपन में ही ये सिखा दिया जाता है कि जो उनका नहीं है उसे रखना अपराध होता है।' यूमोर का स्कूल जोसो में स्थित है। वह कहती हैं कि पुलिस यहां छात्रों को कई तरह की एक्टिविटी के लिए आमंत्रित करती है। इसमें वो बच्चों फ़ुटबॉल मैच के जरिए ड्रग्स के बारे में बताती हैं।

साइकिल चालकों के लिए बनाए गए कानून के तहत शराब पीकर साइकिल चलाने वालों को जुर्माना और कारावास की सजा होती है। हेडफोन के साथ साइकिल चलाना, अपने सेल फोन के साथ काम करना या साइकिल चलाते वक्त छाता ले जाना भी मना है। जापान के नागरिक भी इस कानून व्यवस्था का पालन करने में आगे रहते हैं और देश को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। कई घरों और दुकानों में एक स्टिकर लगा होता है जिसपर लिखा होता है 'कोडोमो 110 बैन इन द ले', जिसका मतलब है कि जो बच्चे खतरे में हों वो इस जगह को शेल्टर होम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, प्राथमिक शिक्षा के शुरुआती छह वर्षों के दौरान छात्र एक अलार्म ले जाते हैं जिसे वे खतरनाक स्थिति में बजा सकते हैं।

weird news,weird law,strict law of japan,alcohol bicyclists to prison

जापान में ड्राइवर कड़े कानून का पालन करते हैं। जापान में दुर्घटनाओं पर अक्सर कड़ी सजा दी जाती है। जापान ने साल 1970 में एक बहुत ही सख्त कानून बनाया, दरअसल साल 1970 के दौरान कारों की संख्या तेजी से बढ़ी और सड़क दुर्घटना से 16,765 मौतें हुईं। इसी वजह से जापान में सड़क दुर्घटना के लिए सख्त दंड संहिता है, ताकि इन नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाएं लगभग रोकी जा सकें। जापान में शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर जेल की सजा होती है।

जापान में बंदूक खरीदने के लिए आपको लंबा इंतजार और संयम बरतना पड़ सकता है। इसके लिए एक दिन का कोर्स कराया जाता है, जिसमें परीक्षा देनी पड़ती है और दूसरे चरण में निशाना लगाना पड़ता है। 95 फीसदी सही जवाबों का बाद ही आप बंदूक पा सकते हैं। इतना ही नहीं इसके लिए मनोवैज्ञानिक और एंटी डोपिंग टेस्ट भी किया जाता है। पुलिस बंदूक खरीदने वाले का रिकॉर्ड जांचती है। आखिरी सहमति पुलिस ही देती है कि कोई शख्स बंदूक रख सकता है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
राम मंदिर प्रशासन की कमान अब पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के हाथ, बने ट्रस्ट के पहले CEO
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन