न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आजीवन अविवाहित रहीं थी दुनिया की सबसे अमीर यह शहजादी, डिजाइन किया था दिल्ली का चांदनी चौक

जहां आरा जिसे दुनिया की सबसे 'अमीर' शहजादी के रूप में भी जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Aug 2020 6:14:27

आजीवन अविवाहित रहीं थी दुनिया की सबसे अमीर यह शहजादी, डिजाइन किया था दिल्ली का चांदनी चौक

इतिहास में कई ऐसी शख्सियत हुई हैं जिनके बारे में में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन उनकी अलग पहचान थी। ऐसी ही एक महिला शख्सियत थी जो मुगल काल से जुड़ी हैं। इनका नाम था जहां आरा जिसे दुनिया की सबसे 'अमीर' शहजादी के रूप में भी जाना जाता हैं। वो मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल की बड़ी बेटी थीं। इन्होनें ही दिल्ली का चांदनी चौक डिजाइन किया था। कहा जाता है कि बादशाह शाहजहां ने जहां आरा के लिए छह लाख रुपये वार्षिक का वजीफा तय किया था। वजीफा का मतलब होता है भरण पोषण आदि के लिए मिलनेवाली आर्थिक सहायता। उस समय जहां आरा की उम्र महज 14 साल थी। इस वजीफा के मिलने के बाद वह मुगल दौर ही नहीं बल्कि दुनिया की भी सबसे अमीर शहजादी बन गई थीं।

weird news,weird incident,jahan ara,richest princess in the world

जहां आरा का जन्म 1614 ईस्वी में हुआ था। 1631 में मुमताज महल की मौत के बाद शाहजहां ने जहां आरा को पादशाह बेगम बना दिया था और महल के मामलों की अहम जिम्मेदारी सौंप दी थी जबकि उस समय बादशाह की और भी पत्नियां वहीं मौजूद थीं। उस समय जहां आरा की उम्र महज 17 साल थी।

इतिहासकारों के मुताबिक, मुमताज महल की मौत के बाद उनकी सारी संपत्ति का आधा हिस्सा जहां आरा को दिया गया था जबकि बाकी के आधे हिस्से को दूसरे बच्चों में बांट दिया गया था। कहा जाता है कि उनके पास बहुत सी जागीरें थीं और लाखों की संपत्ति। उस समय के एक लाख रुपये भी आज के अरबों-खरबों के बराबर है जबकि जहां आरा को तो हर साल 10 लाख रुपये वजीफे के तौर पर मिलते थे।

weird news,weird incident,jahan ara,richest princess in the world

दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि उस चांदनी चौक का डिजाइन जहां आरा ने ही तैयार किया था। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने शाहजहांनाबाद में कई इमारतें भी बनवाईं थीं। हालांकि इसको लेकर इतिहासकारों के बीच मतभेद है। जहां आरा ने फारसी में दो किताबें भी लिखी थीं।

जहां आरा के छोटे भाई यानी छठे मुगल बादशाह औरंगजेब ने उत्तराधिकार की लड़ाई में अपने भाई दारा शिकोह का समर्थन करने को लेकर उन्हें और बादशाह शाहजहां को आगरा के किले में कैद कर दिया था। हालांकि शाहजहां की मौत के बाद औरंगजेब और जहां आरा के बीच सामंजस्य बन गया था और औरंगजेब ने उन्हें राजकुमारी की महारानी का खिताब दिया था। जहांआरा आजीवन अविवाहित रहीं और 1681 ईस्वी में 67 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। उनकी कब्र हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के पास ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी