न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तीन टांगों वाले व्यक्ति ने पूरी दुनिया को किया 77 साल तक हैरान

इंसानों में भी अनोखापन देखने को मिलता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला तीन टांगों वाले व्यक्ति के साथ जिसने पूरी दुनिया को 77 साल तक हैरान किया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 1:06:11

इस तीन टांगों वाले व्यक्ति ने पूरी दुनिया को किया 77 साल तक हैरान

यह दुनिया कई हैरान करने वाली और अचरज में डालने वाली चीजों से भरी हैं जिसमें कई प्राकृतिक अनोखी जगहों के साथ ही इंसानों में भी अनोखापन देखने को मिलता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला तीन टांगों वाले व्यक्ति के साथ जिसने पूरी दुनिया को 77 साल तक हैरान किया था। यह इंसान इटली का रहने वाला था जिसकी दो नहीं बल्कि तीन टांगें थी। हम बात कर रहे हैं फ्रांसेस्को 'फ्रैंक' लेंटिनी के बारे में जिसने 18 मई 1889 को इटली के सिसिली द्वीप में जन्म लिया था। वह अपने 12 भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। जब वह बहुत छोटा था, तभी उसके माता-पिता ने उसे उसके चाचा-चाची के पास भेज दिया था, जहां उसका पालन-पोषण हुआ और वहीं से उसके करियर की भी शुरुआत हुई।

आपको जानकर हैरानी होगी कि लेंटिनी की तीन टांगें, चार पैर और दो गुप्तांग थे। उसका चौथा पैर उसकी तीसरी टांग के घुटने के पास से निकल रहा था। हालांकि वह पैर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया। कहा जाता है कि लेंटिनी एक प्रकार के विकार से पीड़ित थे, जिसमें उनके शरीर से आधा जुड़वां बच्चा जुड़ा हुआ था। वो 'आधा बच्चा' उनकी रीढ़ की हड्डी के साथ जुड़ा था।

इस तीन टांगों वाले व्यक्ति ने पूरी दुनिया को किया 77 साल तक हैरान

फ्रैंक लेंटिनी को अपनी पूरी जिंदगी तीन टांगों, चार पैरों और दो गुप्तांगों के साथ ही गुजारनी पड़ी। ऐसा नहीं है कि फ्रैंक ने अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन डॉक्टरों ने साफ-साफ कह दिया था कि अगर वह अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाते हैं तो उन्हें लकवा मार सकता है और वो हमेशा के लिए अपाहिज हो सकते हैं, क्योंकि उनकी जो तीसरी टांग थी, वो उनकी रीढ़ की हड्डी के बिल्कुल पास थी। फ्रैंक जब 12 साल थे, तब उनकी मुलाकात विंसेनजो मैगनैनो नामक शख्स से हुई, जो उस समय एक सर्कस का मालिक था। उसने फ्रैंक को सर्कस में भर्ती होने का सुझाव दिया, जो फ्रैंक को अच्छा लगा। देखते ही देखने फ्रैंक सर्कस में दर्शकों की पहली पसंद बन गए। तीन टांगें होने के बावजूद उनके पास गजब की फुर्ती थी। वह अपनी तीसरी टांग से फुटबॉल को किक मारा करते थे, जो लोगों को काफी पसंद आता था। साथ ही साथ वह हाजिर जवाबी थी थे और अपने जवाब से दर्शकों का दिल जीत लेते थे।

कई बार फ्रैंक अपनी तीसरी टांग का इस्तेमाल स्टूल की तरह किया करते थे और उसपर बैठ जाते थे। अक्सर लोग उनसे यह सवाल पूछते थे कि वह अपने लिए तीन पैरों वाला जूता कहां से खरीदते हैं? इसपर फ्रैंक जवाब देते कि वह हमेशा दो जोड़ी जूता खरीदते हैं और एक अतिरिक्त जूता अपने एक पैर वाले दोस्त को दे देते हैं। साल 1907 में फ्रैंक ने थेरेसा मुरे नाम की महिला से शादी की, जिससे उन्हें चार बच्चे हुए। हालांकि दोनों का साथ जिंदगी भर का नहीं रहा। 1935 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद फ्रैंक ने हेलेन शुपे नाम की महिला से शादी कर ली और मरने तक वह उसी महिला के साथ रहे। 21 सितंबर 1966 को अमेरिका के टेनेसी में 77 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इटली से लेकर अमेरिका तक सर्कस के कई शो में काम किया था। विशेष तौर पर उनके शो का नाम रखा गया था 'थ्री लेग्ड फुटबॉल प्लेयर' यानी तीन टांगों वाला फुटबॉल खिलाड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत