न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो बार कोमा से जंग जीत चुकी इस दिव्यांग मॉडल की जिंदगी बदली इंस्टाग्राम ने

सालभर अस्पताल में रही यह मॉडल दो बार कोमा से जंग जीत चुकी हैं और इंस्टाग्राम ने उसकी जिंदगी बदली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 9:09:04

दो बार कोमा से जंग जीत चुकी इस दिव्यांग मॉडल की जिंदगी बदली इंस्टाग्राम ने

कब किसकी जिंदगी क्या मोड़ ले लें कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। किस्मत के रंग निराले हैं जो पलभर में राजा को रंक और रंक को राजा बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हैं न्यूजीलैंड की मॉडल और पीएचडी स्टूडेंट क्लेयर फ्रीमैन के साथ। सालभर अस्पताल में रही यह मॉडल दो बार कोमा से जंग जीत चुकी हैं और इंस्टाग्राम ने उसकी जिंदगी बदली हैं।

क्लेयर फ्रीमैन अपने परिवार के साथ कार से कहीं घूमने के लिए जा रही थी। उनके साथ उनकी माँ और उनकी बहन थी। हालांकि कुछ ही समय में यह दिन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन बन जाता है। दो घंटे के सफर के बाद क्लेयर फ्रीमैन की कार क्रैश हो गई थी। इस दुर्घटना ने शारीरिक रूप से उन्हें हमेशा के लिए निर्बल कर दिया। हालांकि मानसिक रूप से नहीं। इस हादसे में क्लेयर फ्रीमैन की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी और वे लकवाग्रस्त हो गई।

क्लेयर को हेलिकॉप्टर की मदद से ऑकलैंड के एक अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है, जहां वे 14 दिनों तक कोमा में रहती है। करीब एक साल वे अस्पताल में ही रही। कहा जाता है कि फ्रीमेन के जिंदा बचने की उम्मीद 10 फीसदी से भी कम थी। अस्पताल में उनकी तीन सर्जरी कराई जाती है, इसके बाद भी उनका गर्दन के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया। अब उन्हें आगे की जिंदगी व्हीलचेयर की मदद से ही गुजारनी थी और उन्होंने इसका सहारा लेते हुए हौंसला रखते हुए मॉडलिंग करने का मन बनाया।

weird news,weird incident,paralyzed model,claire freeman

साल 2018 से इसकी शुरुआत होती है, जहां फरवरी 2018 में क्लेयर इटेलियन मॉडलिंग एजेंसी लूलिया बर्टन के संपर्क में आती है। इसके बाद इसके फैशन हाउस के लिए क्लेयर द्वारा मिलान फैशन वीक में हिस्सा लिया जाता है और वे इस दौरान कैटवॉक करती है। हालांकि इसे पहले भी पीड़ा ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। रुटीन के काम करने में भी उन्हें कई दिक्क्तों से गुजरना पड़ना था। कई बार मॉडल के मन में खुदकुशी करने के ख्याल भी आए और उन्होंने इसके लिए 4 बार कोशिशें की। हालांकि वे फिर व्यस्त होते हुए अपनी डिजाइन डिग्री पूरी करने में जुट गई। इसके लिए वे वेलिंगटन चली गई थी।

इन सबके बीच भी मानसिक तनाव से उनकी नजदीकी बनी रही और वे कहती है कि कॉलेज के तीन साल बेहद तनाव के बीच गुजरे। कॉलेज कैंपस की बात करते हुए वे कहती है कि इस दौरान सभी का उन्हें अलग दृष्टिकोण से देखना उन्हें काफी बुरा लगता था। इसी दौरान एक बार फिर वे बड़ी लड़ाई के बीच फंस गई। पढ़ाई के समय ही उनकी कुछ सर्जरी और कराई जाती है, जहां एक गलत ऑपरेशन उन्हें एक बार फिर मौत के मुंह में धका देता है। एक बार फिर वे इसके कारण कोमा में चली जाती है। हालांकि इससे बाहर निकलने के बाद उनके मन में खुद का इंस्टाग्राम पेज बनाने का ख्याल आता है।

इंस्टाग्राम उनकी जिंदगी बदलने में अहम योगदान देता है। उन्हें इसकी वजह से उनके ही जैसे लोगों से मिलने और जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। जिससे कि फ्रीमेन एक बार फिर आत्मविश्वास से परिपूर्ण नज़र आने लग गई। ये वो दौर था, जब उन्हें खुद पर गर्व होने लगा था और व्हील चेयर पर चलने में अब उन्हें कोई परेशानी नहीं थी। वे कहती है कि उन्हें अभी अपनी तरह के लोगों के लिए बहुत कुछ करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी