न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट : इंदौर में सड़क पर 100, 200 और 500 के नोट हवा में उड़ाकर भागा युवक, लोगों में दहशत का माहौल

मध्य प्रदेश के इंदौर से सड़क पर नोट उड़ाकर भागने का मामला सामने आया है। नोट उड़ाने का मामला गुरुवार दोपहर खातीपुरा मेन रोड स्थित धर्मशाला के सामने गली से सामने आया है जहां एक युवक 100, 200 और 500 के 20 से 25 के नोट उड़ाकर भाग गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 4:16:18

कोरोना संकट :  इंदौर में सड़क पर 100, 200 और 500 के नोट हवा में उड़ाकर भागा युवक, लोगों में दहशत का माहौल

मध्य प्रदेश के इंदौर से सड़क पर नोट उड़ाकर भागने का मामला सामने आया है। नोट उड़ाने का यह मामला गुरुवार दोपहर खातीपुरा मेन रोड स्थित धर्मशाला के सामने गली से सामने आया है जहां एक युवक 100, 200 और 500 के 20 से 25 नोट उड़ाकर भाग गया। सूचना पर निगम टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, और नोट को सैनिटाइज कर जब्त किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोरोना के कारण क्षेत्रवासी इस घटना से दहशत में आ गए।

जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील द्वारा सेट पर सूचना दी गई कि जोन- 17 के वार्ड क्रमांक- 20 में खातीपुरा मेन रोड स्थित खातीपुरा समाज की धर्मशाला के सामने गली में कोई अज्ञात व्यक्ति नोट फेंक कर भागा है। अपर आयुक्त रजनीश कसेरा ने यह जानकारी तत्काल निगम आयुक्त आशीष सिंह को दी।

घटना की जानकारी हीरानगर पुलिस को दी गई। क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा। यहां सभी लोगों को पहले से ही निर्देश दिए गए थे कि नोटों को सैनिटाइज किए बिना कोई टच नहीं करेगा। यहां कर्मचारियों ने नोटों पर पहले दवा का छिड़काव किया, इसके बाद इन्हें सैनिटाइज भी किया। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने डंडे के जरिए नोटों को एक पॉलीथिन में भरा और थाने लेकर रवाना हो गए। सीएसआई ने बताया कि कोई व्यक्ति कार से नोटों को उड़ाकर भागा है। हीरानगर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

आपको बता दे, कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आ रहे है। यहां 707 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 39 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग