अक्सर हमारे आस-पास कई घटनाएं ऐसी घटित होती हैं जो बेहद चौंकाने वाली होती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इस वैलेंटाइन डे पर जहां बैंगलोर में एक घोड़े घोड़ी की शादी हुई जिसकी तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो गई और युजर्स के बेहद रोचक कमेंट्स आने लगे।
![ट्विटर पर वायरल हुई घोड़े घोड़ी की शादी, आ रहे रोचक कमेंट्स weird news,weird incident,valentine special,horse and mare marriage,bengaluru news]()
बेंगलुरु के कुब्बन पार्क में वेलेंटाइन डे पर घोड़ा घोड़ी की शादी करवाई गई जिनका नाम राजा-रानी है और इस घोड़ा-घोड़ी की पारंपरिक संगीत के साथ धूम-धाम से शादी कराई गई। केवल इतना ही नहीं, घोड़े को शादी के दौरान धोती और शर्ट बतौर गिफ्ट किया गया और घोड़ी को साड़ी के साथ मंगलसूत्र दिया गया। जी हाँ, यह वैसे तो काफी अजीब है लेकिन सच है। इस समय ट्विटर पर राजा-रानी की फोटो वायरल होने पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए और इसे देखकर किसी ने कहा- 'वे बिना शादी के खुश थे क्यों उनकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी शादी कर के कोई खुश हुआ है कभी।'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- हैप्पी मैरिड लाइफ… इसी के साथ एक और यूजर ने लिखा आज पता लगा फीमेल हॉर्स को मेयर बोलते हैं वहीं एक और यूजर ने कमेंट में लिखा है This is what singles do on valentine's Day इसी तरह के कई कमेंट्स हैं जो लगातार इस खबर पर किए जा रहे हैं।