व्यक्ति का दिमागी संतुलन कब खो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। आजकल कई ऐसे मामले सामने आते हैं जहां व्यक्ति अपने होश खो बैठता है और जोश में गैर कानूनी काम कर जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे लगा कि वह उसकी मां की मौत से खुश है। यह पूरी घटना बेहद हैरान करने वाली हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
![पति के इस कदम को देख पुलिस भी रह गई हैरान, घटना झकझोर देने वाली weird news,weird incident,maharashtra crime,crime news,husband killed wife]()
जी हां, पति को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से ढकेल दिया। पुलिस ने गत बुधवार को बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी संदीप लोखंडे की पत्नी शुभांगी लोखंडे (35) ने सास मालती लोखंडे (70) की मौत के गम में जान दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुभांगी की मौत की जांच करने पर पता चला कि उसके पति ने उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी मां के गुजरने पर खुशी मना रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी संदीप ने आप्टेनगर उपनगर में अपने मकान के दूसरी मंजिल की बालकनी से उसे नीचे धकेल दिया। संदीप अब पुलिस हिरासत में है और उसने अपना अपराध कबूल लिया है।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय मीडिया में खबरें आयी थीं कि अपनी सास की मौत से दुखी होकर शुभांगी ने खुदकुशी कर ली थी। जूना रजवाड़ा थाने के अधिकारियों को इस मामले में संदेह और जांच का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस ने कहा कि छानबीन में संदीप ने कहा कि उसकी मां की मौत से पत्नी खुश थी, इसी पर गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीमार मालती की मौत पर शुभांगी खुश दिख रही थी। पत्नी के व्यवहार से खफा होकर संदीप ने उसी दिन उसकी हत्या कर दी।