कभी-कभार हमारे आस-पास कुछ ऐसी अनोखी घटनाएं घटित होती हैं जिनपर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं। ये घटनाएं एक रहस्य ही बनकर रह जाती हैं और इनके पीछे की सच्चाई किसी के सामने नहीं आ पाती हैं। ऐसी ही एक अनोखी घटने के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के किंग्स लैंगली गांव में स्थित एक वीरान हवेली की। यह हवेली किसी 'भूतिया हवेली' से कम नहीं लगती है और सका नाम है 'हर्टफोर्डशायर मैंसन'।
![आखिर अचानक कहां गायब हो गए इस 'भूतिया हवेली' जैसे घर में रहने वाले लोग weird news,weird place,haunting things,kings langley,hertfordshire mansion]()
इस वीरान हवेली में मौजूद शतरंज और स्नूकर बोर्ड को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कोई खेल रहा था, लेकिन अचानक ही वो खेल को आधे में छोड़कर यहां से हमेशा-हमेशा के लिए भाग गया। सिर्फ यही नहीं, हवेली के बाहर चार-पांच महंगी-महंगी कारें खड़ी भी हैं, लेकिन उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। वो बस कई सालों से जंग खा रही हैं। फिलहाल इस हवेली की कीमत आठ करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
आठ बेडरूम, छह बाथरूम और चार स्वागत कक्षों वाली इस हवेली में जरूरत की सारी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन यहां रहता कोई नहीं। ऐसा लगता है जैसे यह सालों से वीरान पड़ी है। इस हवेली को खोजने वाले ने बताया कि प्रवेश द्वार पूरी तरह से चिट्ठियों से भर गया था, जिसे 2016 से ही किसी ने छुआ तक नहीं था। इसलिए ऐसा लगता है कि यहां रहने वाला परिवार चार साल पहले किसी कारणवश सबकुछ छोड़ कर भाग गया था।
![आखिर अचानक कहां गायब हो गए इस 'भूतिया हवेली' जैसे घर में रहने वाले लोग weird news,weird place,haunting things,kings langley,hertfordshire mansion]()
खोजकर्ता के मुताबिक, हवेली को देखकर ऐसा लगता है, जैसे यहां रहने वाले लोग आधी रात को उठे होंगे और बिना कुछ किए अचानक भाग गए होंगे। जिस तरह से बेडरूम में कपड़े रखे हुए हैं, उससे तो यही लगता है कि वो यहां से एक बैग तक नहीं ले गए होंगे। वो इतनी तेजी से यहां से भागे कि अपना ब्रश तक नहीं ले गए। वो भी यही हवेली में ही कई सालों से पड़ी हुई है।
खोजकर्ता ने बताया कि उन्होंने सोचा कि यहां रहने वाले लोग रूसी थे, लेकिन भूमि रजिस्ट्री दस्तावेजों से पता चलता है कि हवेली अब ऐनहर्स्ट एंटरप्राइजेज के स्वामित्व में है। ये हवेली अब एक सवाल बन कर रह गई है कि यहां रहने वाले लोग अचानक ही क्यों घर छोड़ कर भागे और वो भी इतनी तेजी में कि वो अपना कुछ सामान भी लेकर नहीं गए। हालांकि स्पष्ट तो यह भी नहीं है कि वो घर छोड़ कर भागे होंगे। तो फिर आखिर वो गए कहां? क्या हवेली के अंदर से ही वो गायब हो गए? ऐसे तमाम सवाल हैं, जो अभी रहस्य ही बने हुए हैं।