न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में शादी / दूल्हा-दुलहन, पंडित और रिश्तेदार सहित 14 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

गुजरात के नवसारी जिले में लॉकडाउन के बीच शादी की जिद ने 14 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 9:37:14

लॉकडाउन में शादी / दूल्हा-दुलहन, पंडित और रिश्तेदार सहित 14 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

लॉकडाउन के बीच देशभर में लोग अपने-अपने घरों में समय गुजार रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे और खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे है। गुजरात के नवसारी जिले में लॉकडाउन के बीच शादी की जिद ने 14 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दरअसल, शुक्रवार सुबह अविक पटेल (28) और निमिषा रमेश पटेल (27) ने एक मंदिर में शादी रचाई। इस शादी की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो तुरंत उन्होंने मौके पर पहुंच कर लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में दूल्हा-दुलहन के साथ रिश्तेदारों और पंडितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए लोगों में नए-नवेले दंपती के अलावा रिश्तेदार और शादी रचाने वाले दो पुरोहित शामिल हैं। यह मामला नवसारी जिले के वनकल गांव का है।

पुलिस ने इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (किसी जनसेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करना) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों पर सरकारी आदेश के अलावा महामारी ऐक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर बीके पटेल का कहना है, 'पूछताछ के दौरान दूल्हा-दुलहन ने बताया कि वे मार्च में शादी करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो सका। लेकिन जब लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया तो उन्होंने किसी भी सूरत में शादी करने का फैसला किया। केस दर्ज करने के बाद आगे की जांच की जा रही है।'

coronavirus,coronavirus lockdown,gujarat,marriage,police,arrest,weird news

बता दे, कोरोना वायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं। देश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 304 कोरोना संक्रमितों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई। तमिलनाडु में एक दिन में सबसे ज्यादा 103 मरीज, इसके बाद इंदौर में 35 मरीज ठीक हुए। इनके अलावा महाराष्ट्र में 31, हरियाणा में 21, दिल्ली में 20 और राजस्थान में 19 लोग स्वस्थ हुए। राजस्थान में कोरोना का एपिसेंटर रहे भीलवाड़ा में सभी मरीज ठीक हो गए हैं। भीलवाड़ा में 28 केस आए थे, इनमें से 2 की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 13,835 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 11,616 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,766 ठीक हो चुके हैं। अब तक 452 मौतें हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग