Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की इस सब्जी की दुनिया भर में बड़ी मांग, कीमत 30 हजार रुपये किलो

संभवतः ये देश की नहीं पूरी दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है। हिमालय से आने वाले भारत की इस सब्जी की मांग पूरी दुनिया में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 9:18:07

भारत की इस सब्जी की दुनिया भर में बड़ी मांग, कीमत 30 हजार रुपये किलो

संभवतः ये देश की नहीं पूरी दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है। हिमालय से आने वाले भारत की इस सब्जी की मांग पूरी दुनिया में है। इस सब्जी का नाम गुच्छी (Gucchi)। यह हिमालय पर मिलने वाले जंगली मशरूम की प्रजाति है। अगर आपको यह सब्जी एक किलोग्राम खरीदनी है तो आपको खर्च करने पड़ सकते हैं 30 हजार रुपये। जी हां, इस सब्जी के दाम 30 हजार रुपये किलो है। यह भारत की दुर्लभ सब्जी है, जिसकी मांग विदेशों में भी होती है। लोग मजाक में कहते हैं कि अगर गुच्छी की सब्जी खानी है तो बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। इस सब्जी को पकाने के लिए खासी मेहनत की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इसे खाने से दिल संबंधी कोई बीमारी नहीं होती। इसके अलावा ये सब्जी शरीर को कई अन्य प्रकार का पोषण देती है। ये एक तरह से मल्टी-विटामिन की प्राकृतिक गोली है। गुच्छी नाम की इस सब्जी को बनाने में ड्राय फ्रूट, सब्जियां और देशी घी का इस्तेमाल होता है।
gucchi,gucchi vegetable,expensive vegetable,gucchi price,about gucchi,what is gucchi,weird news स्पंज मशरूम भी कहते है इस सब्जी को

गुच्छी (Gucchi) का वैज्ञानिक नाम मार्कुला एस्क्यूपलेंटा है। आमतौर पर मोरेल्स भी कहते हैं। इसे स्पंज मशरूम भी कहा जाता है। यह मशरूम की ही एक प्रजाति मॉर्शेला फैमिली से संबंध रखता है।

नहीं होती दिल की बीमारियां

लजीज पकवानों में गिनी जाने वाली औषधीय गुणों से भरपूर गुच्छी के नियमित उपयोग से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं। दिल की बीमारियों से पीड़ित लोग अगर इसे रोज थोड़ी मात्रा में ले तो उन्हें फायदा होगा। इसे हिमालय के पहाड़ों से लाकर सुखाया जाता है। इसके बाद इसे बाजार में उतारा जाता है। इसमें अलग-अलग क्वालिटी की सब्जी आती है। gucchi,gucchi vegetable,expensive vegetable,gucchi price,about gucchi,what is gucchi,weird news पर्याप्त मात्रा में होता है विटामिन-B, D, C और K

गुच्छी (Gucchi) को बारिश में जमा करके सुखाया जाता है। फिर इसका उपयोग सर्दियों में ज्यादा होता है। अमेरिकी, यूरोप, फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड के लोग कुल्लू की गुच्छी को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। गुच्छी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-B, D, C और K होता है। इस सब्जी में हद से ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इस वजह से इसकी कीमत है ज्यादा

गुच्छी ज्यादातर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर उगाए जाते हैं। कई बार बारिश के सीजन में ये खुद ही उग जाते हैं। लेकिन अच्छी मात्रा में जमा करने में लोगों को कई महीने लग जाते हैं। क्योंकि पहाड़ पर इतनी ऊपर जाकर जान जोखिम में डालकर यह सब्जी लाना इसकी कीमत बढ़ाता है। प्राकृतिक रूप से जंगलों में उगने वाली गुच्छी फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच मिलती है। बड़ी-बड़ी कंपनियां और होटल इसे हाथों-हाथ खरीद लेते हैं। इस कारण इन इलाकों में रहने वाले लोग सीजन के समय जंगलों में ही डेरा डालकर गुच्छी इकट्ठा करते हैं। इन लोगों से गुच्छी बड़ी कंपनियां 10 से 15 हजार रुपये प्रतिकिलो के हिसाब खरीद लेती हैं। बाजार में यह 25 से 30 हजार रुपये प्रति किलो के भाव से बेची जाती है।

इस सब्जी का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिक कहते हैं कि पहाड़ के लोग भी जल्दी गुच्छी (Gucchi) चुनने नहीं जाते। क्योंकि गुच्छी एक बार जहां उगती है, जरूरी नहीं उसी जगह अगली बार भी उगे। कई बार यह सीधी चढ़ाई पर उग जाती है। या फिर गहरी घाटियों में। कभी-कभी तो पहाड़ों पर ऐसी जगह उगती है जहां जा पाना नामुमिकन होता है।
gucchi,gucchi vegetable,expensive vegetable,gucchi price,about gucchi,what is gucchi,weird news विदेशों में मांग

कहानियां भी सुनाई जाती हैं कि जब पहाड़ों पर तूफान आता है और उसी समय बिजली गिरती है तो गुच्छी की फसल पैदा होती है। हालांकि, पाकिस्तान के हिंदुकुश पहाड़ों पर भी ये सब्जी उग जाती है। वहां भी लोगों ने इसे देखा है। पाकिस्तान के लोग भी इसे सुखाकर विदेशों में बेचते हैं। विदेशों में इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन मशरूम कहा जाता है।

ज्यादातर लोगों को सुखाए हुए गुच्छी (Gucchi) खाने के लिए मिलते हैं। इसलिए उसमें वो स्वाद और स्पंजीनेस नहीं आता जो कि ताजा गुच्छी को खाने में आता है। कश्मीर के लोग जब गुच्छी को एकदम ताजा-ताजा मसालों के साथ पकाते हैं तो इसका देसी स्वाद और भी बेहतरीन लगता है। दुनिया भर के रेस्टोरेंट्स में गुच्छी (Gucchi) के कबाब बेहद प्रसिद्ध हैं। यही नहीं गुच्छी से लोग मिठाई भी बनाते हैं। जब आप इसका मीठा लकड़ी वाला मस्क स्वाद महसूस करते हैं तो अलग ही आनंद आता है।

गुच्छी (Gucchi) का पुलाव भी बनाया जाता है। कश्मीर में इसे बट्टकुछ कहते हैं। ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि सिंहस्थ कुंभ में कुछ अखाड़े किसी एक दिन या कुछ दिन तक अपने यहां भंडारे में गुच्छी (Gucchi) की सब्जी बनवाते हैं। जिस दिन ऐसा होता है उस दिन साधु-संतों के उस अखाड़े में प्रसाद खाने वालों की खासी भीड़ होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology