न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां पर मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल पहुंचा सकता हैं आपको जेल

दुनिया में एक ऐसा अनोखा शहर हैं जहां पर मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल आपको जेल भी पहुंचा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 5:45:18

यहां पर मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल पहुंचा सकता हैं आपको जेल

आज के समय में मोबाइल या टीवी के बिना रहना अकल्पनीय हैं। जी हां, आज के समय में इंसान बिना भोजन के कुछ दिन गुजार सकता हैं लेकिन बिना मोबाइल के वह खुद को अकेला महसूस करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा अनोखा शहर हैं जहां पर मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल आपको जेल भी पहुंचा सकता हैं। यहां मोबाइल से लेकर टीवी और रेडियो सब प्रतिबंधित हैं। इन चीजों का इस्तेमाल कोई नहीं कर सकता और अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाए तो उसे गिरफ्तार कर जेल भी जेल भी भेजा जा सकता है।

इस शहर का नाम है ग्रीन बैंक, जो अमेरिका के पश्चिमी वर्जिनिया में पोकाहॉन्ट्स काउंटी में पड़ता है। इस शहर की आबादी 150 के आसपास है, लेकिन कोई भी यहां मोबाइल, टीवी या रेडियो का इस्तेमाल नहीं करता है। यह शहर इसलिए भी मशहूर है, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा स्टीयरेबल रेडियो टेलिस्कोप है, जिसे 'ग्रीन बैंक टेलिस्कोप' के नाम से जाना जाता है। यह टेलिस्कोप परिवहन योग्य है, यानी इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

weird news,weird place,green bank city,prohibited television and radio

ग्रीन बैंक टेलिस्कोप 485 फीट लंबा और 7,600 मीट्रिक टन वजनी है। इसके ऊपर लगा डिश इतना बड़ा है कि उसमें एक पूरा का पूरा फुटबॉल मैदान समा सकता है। यह टेलिस्कोप जिस इलाके में स्थित है, वहां अमेरिका की राष्ट्रीय रेडियो खगोल विज्ञान वेधशाला है, जिसकी स्थापना साल 1958 में की गई थी। यहां अंतरिक्ष से आने वाली रेडियो तरंगों का अध्ययन किया जाता है। इस इलाके में बहुत सारे टेलिस्कोप हैं, जो गुरुत्वाकर्षण तरंगों से लेकर ब्लैक होल्स तक का पता लगाने में सक्षम हैं।

इस टेलिस्कोप के बारे में कहा जाता है कि यह अंतरिक्ष में 13 अरब प्रकाश वर्ष दूर के सिग्नल को भी पकड़ सकता है। रेडियो तरंगों के मामले में यह काफी संवेदनशील है। यही वजह है कि इस इलाके में मोबाइल फोन से लेकर टीवी, रेडियो, आईपैड, वायरलेस हेडफोन, रिमोट कंट्रोल खिलौने, कॉर्डलेस फोन और माइक्रोवेव अवन जैसी चीजों पर पाबंदी है, क्योंकि इन उपकरणों की वजह से टेलिस्कोप को अंतरिक्ष की रेडियो तरंगों का पता लगाने में परेशानी होगी।

कहते हैं कि ग्रीन बैंक वेधशाला में एलियंस पर भी शोध होता है। यह काम 1960 से ही चल रहा है। यहां रेडियो तरंगों के माध्यम से अंतरिक्ष में मौजूद दूसरों ग्रहों पर जीवन का पता लगाया जाता है। पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है या नहीं, यह तो अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस वेधशाला में इसको लेकर काम लगातार जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग