न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस शख्स के घर नौ साल से लगातार हो रही पिज्जा की डिलीवरी, वो भी बिना मंगाए

एक शख्स हैं जो इससे बहुत परेशान हो चुके है और उन्होनें इसके खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की है क्योंकि वो पिज्जा बिना मंगाए ही आता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 4:54:47

इस शख्स के घर नौ साल से लगातार हो रही पिज्जा की डिलीवरी, वो भी बिना मंगाए

आज के समय में पिज्जा सभी को पसंद आता हैं और अब जरा सोचिए कि रोज आपके घर पिज्जा की डिलीवरी हो तो कैसा रहेगा। आपको तो बहुत खुशी होगी लेकिन एक शख्स हैं जो इससे बहुत परेशान हो चुके है और उन्होनें इसके खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की है क्योंकि वो पिज्जा बिना मंगाए ही आता हैं। ये शख्स है बेल्जियम के एंटवर्प में रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग जीन वेन लेंडघम। दरअसल, नौ साल से हर रोज बिना मंगाए उसके घर पर पिज्जा आ रहा है। वह इससे इतना परेशान हो गया है कि उसने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की है, लेकिन उसकी ये समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

उनका कहना है कि वह कभी भी पिज्जा ऑर्डर नहीं करते हैं, लेकिन हर रोज कोई न कोई डिलीवरी ब्वॉय उनके घर पिज्जा देने आ जाता है। सबसे खास बात ये है कि पिज्जा की इस डिलीवरी का कोई खास समय नहीं है बल्कि डिलीवरी ब्वॉय पिज्जा लेकर कभी भी आ जाता है। कभी-कभी तो आधी रात को भी। सिर्फ यही नहीं, एक बार तो उन्हें एक साथ 14 पिज्जा की डिलीवरी हुई थी।

इस शख्स के घर नौ साल से लगातार हो रही पिज्जा की डिलीवरी, वो भी बिना मंगाए

जीन वेन बताते हैं कि बिना मंगाए आने वाले पिज्जा से वह काफी परेशान हैं और आश्चर्यचकित भी। वह कहते हैं कि इस पिज्जा ने उनकी जिंदगी बर्बाद करके रख दी है। जब भी घर के बाहर उन्हें किसी स्कूटर की आवाज सुनाई देती है तो उन्हें लगता है कि कोई पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ही आया होगा।

जीन वेन की एक दोस्त भी इसी परेशानी से परेशान हैं। उन्हें भी हर रोज बिना मंगाए पिज्जा मिलता है। ऐसे में दोनों में से किसी एक के पास भी जब पिज्जा पहुंचता है तो वह दूसरे को फोन कर बता देता है कि उसके पास भी पिज्जा आने वाला होगा। उनका मानना है कि ऐसा करने वाला जरूर उन दोनों का ही कोई दोस्त होगा, लेकिन उसके बारे में उन्हें पता नहीं है।

जीन बताते हैं कि उन्होंने बिना मंगाए आने वाले पिज्जा को कभी स्वीकार नहीं किया, इसीलिए उन्हें उस पिज्जा के कभी पैसे नहीं देने पड़े। हालांकि इसके बावजूद उनके पास हर रोज पिज्जा पहुंच जाता है। अब ये कौन भिजवाता है और क्यों, इसका पता अब तक नहीं चल सका है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत