न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करोड़ों रुपये का गांजा छिपाने के लिए किया कद्दू और लौकी का इस्तेमाल

मध्य प्रदेश में जहां शहडोल पुलिस द्वारा कार्रवाई कर गांजे की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया हैं और इसमें तस्करी के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 6:44:14

करोड़ों रुपये का गांजा छिपाने के लिए किया कद्दू और लौकी का इस्तेमाल

पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती हैं ताकि तस्करी कर रही लोगों पर लगाम लगाई जा सकें। तस्करी के लिए अपराधी कई बार ऐसे तरीके अपनाते हैं जो हैरानी में डालते है। ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश में जहां शहडोल पुलिस द्वारा कार्रवाई कर गांजे की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया हैं और इसमें तस्करी के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाया गया। दरअसल, करोड़ों रुपये का गांजा छिपाने के लिए कद्दू और लौकी का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में गांजा की तस्करी करने वाली चेन में कई नामचीन लोगों के जुड़े होने की संभावना है। ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाको में गांजे की खेती की जाती है। यहां से गांजे की खेप बड़ी ही चालाकी से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मजबूत नेटवर्क के माध्यम से पहुंचता है।

करोड़ों रुपये का गांजा छिपाने के लिए किया कद्दू और लौकी का इस्तेमाल

शहडोल पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल को गांजे की एक खेप शहडोल से निकलने की सूचना मिली। सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि इस बार गांजे को सब्जियों के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस गाड़ी को पकड़ा। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि कद्दू और लौकी में छुपाकर 10 क्विंटल गांजे की तस्करी किया जा रहा था। इस गांजे की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, गांजे से भरी गाड़ी को लग्जरी कार में सवार दो आरोपी फॉलो कर रहे थे। लेकिन पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी बैरिकोड तोड़कर भाग निकले।

पुलिस इन आरोपियों का 200 किलोमीटर तक पीछा किया और सतना जिले से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से साढ़े तीन लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ। पुलिस ने इस बात की उम्मीद जताई है कि तस्करों के इस गिरोह के हत्थे चढ़ने के बाद ओडिशा से निकलकर छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में गांजे की तस्करी में कमी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत