न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों इन 5 खतरनाक अपराधियों को सुनाई गई हैं हजारों-लाखों साल की सजा

इतिहास में ऐसे कई अपराधी हुए हैं जिन्हें हजारों-लाखों साल की सजा सुनाई गई हैं जो कि हैरान कर देने वाली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Dec 2019 8:40:34

आखिर क्यों इन 5 खतरनाक अपराधियों को सुनाई गई हैं हजारों-लाखों साल की सजा

आपने देखा ही होगा कि हाल ही में देश में महिलाओं के साथ हुए हादसों को लेकर जनता अपराधियों को कड़ी सजा और फांसी की मांग कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास में ऐसे कई अपराधी हुए हैं जिन्हें हजारों-लाखों साल की सजा सुनाई गई हैं जो कि हैरान कर देने वाली हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अपराधियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अपराध आपको झकझोर देने वाले हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

चार्ल्स स्कॉट रॉबिन्सन

साल 1994 में अमेरिकी राज्य अल्बामा के रहने वाले चार्ल्स स्कॉट रॉबिन्सन नाम के शख्स को अदालत ने रेप के मामले में कुल 30 हजार साल की सजा सुनाई थी। जज ने उसे कुल छह मामलों में 5-5 हजार साल की सजा सुनाई थी। चार्ल्स को इतनी लंबी सजा सुनाने के बाद जज ने बताया कि वह उसे बिना परोल के उम्रकैद की सजा नहीं दे सकते थे, इसलिए उन्होंने इतनी लंबी सजा सुनाई, ताकि वह अपनी बाकी की जिंदगी जेल में ही बिताए। इसका मतलब ये था कि चार्ल्स को पहली परोल तब मिलती, जब उसकी उम्र 108 साल हो जाती।

weird news,weird judgement,dangerous criminals,the worlds longest prison

वेन मैकलॉरिन

साल 1994 में एलन वेन मैकलॉरिन नाम के शख्स को कई मामलों में दोषी करार दिया गया था और उसे कुल 21,250 साल की सजा मिली थी। एलन को रेप के चार मामलों में कुल आठ हजार साल, जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के चार मामलों में आठ हजार साल, अपहरण के मामले में 1750 साल, खतरनाक हथियार से हमले के मामले में 1500 साल और लूटपाट के कुछ मामलों में 500-500 साल की सजा सुनाई गई थी। एलन के साथी को भी अदालत ने कुल 11,250 साल की सजा सुनाई थी।

पोस्टमैन गैब्रीअल मार्च ग्रनाडोस

स्पेन के 22 वर्षीय पोस्टमैन गैब्रीअल मार्च ग्रनाडोस को साल 1972 में 3,84,912 साल की सजा सुनाई गई थी। उसे 40 हजार से ज्यादा पत्र और पार्सल डिलिवर न करने का दोषी पाया गया था। अदालत ने प्रत्येक पत्र और पार्सल के बदले उसे 9-9 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में उसकी लाखों साल की ये सजा घटाकर 14 साल कर दी गई थी।

weird news,weird judgement,dangerous criminals,the worlds longest prison

ऑथमैन अल नाओई

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में साल 2004 में हुए ट्रेन विस्फोटों में शामिल आतंकियों में से एक आतंकी ऑथमैन अल नाओई को अदालत ने 42,924 साल की सजा सुनाई थी, जबकि उसके साथी जमाल जोउगम को 42,922 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि स्पैनिश कानून कहता है कि किसी को भी 40 साल से ज्यादा जेल में नहीं रखा जा सकता है।

चमोए थिप्यासो

थाईलैंड की चमोए थिप्यासो नाम की महिला दुनिया की सबसे लंबी जेल की सजा पाने वालों में से एक है। उसे साल 1989 में अदालत द्वारा 1,41,078 साल की सजा सुनाई गई थी। उसे एक पिरमिड स्कीम में 16,231 लोगों के करीब 19 करोड़ रुपये का चूना लगाने का दोषी पाया गया था। हालांकि बाद में थाईलैंड में एक कानून पास हुआ कि धोखाधड़ी के मामले में अपराधी को कितनी भी लंबी सजा क्यों न सुनाई गई हो, उसे 20 साल से ज्यादा जेल में नहीं रखा जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!