न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नौ साल तक तहखाने में छिपकर किया दुनिया खत्म होने का इंतजार

एक परिवार ने नौ साल तक तहखाने में छिपकर दुनिया के ख़त्म होने का इंतजार किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 6:26:41

नौ साल तक तहखाने में छिपकर किया दुनिया खत्म होने का इंतजार

आप सभी को वह अफवाह तो याद ही होगी कि 2012 में दुनिया तबाह होने वाली हैं जिसने कई लोगों को चिंता में डाल दिया था और लोगों ने इसे सच मानकर इससे निपटने के इंतजाम किए थे। एक परिवार ने तो हद ही कर दी और नौ साल तक तहखाने में छिपकर दुनिया के ख़त्म होने का इंतजार किया। हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड की एक अनोखी घटना की जहां एक परिवार के सदस्य तहखाने में छिपे थे।

घटना नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व की ओर ड्रेन्थ प्रांत के रुइनरवर्ल्ड गांव स्थित फार्महाउस की है। इस फार्महाउस के तहखाने में एक डच परिवार नौ साल से कयामत का इंतजार कर रहा था। इस परिवार में 58 साल के एक बुजुर्ग के साथ 16 से 25 साल के बीच की आयु के छह बच्चे शामिल थे। इन्हीं में से 25 वर्षीय युवा फार्महाउस से भागने में कामयाब रहा और पास ही स्थित एक बियर बार पहुंच गया, जहां उसने बियर बार के मालिक क्रिस वेस्टबीक से मदद मांगी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

weird news,weird incident,end of world,family in underground place

बियर बार के मालिक क्रिस ने बताया कि 25 साल का वह युवा उनके बार आया और पांच बियर पी गया। इसके बाद वह उनसे बोला कि वह घर से भाग कर आया है और उसे मदद चाहिए। इसके बाद क्रिस ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस फार्महाउस पहुंची तो तहखाने में उन्हें 58 वर्षीय जेन जॉन वेन डोर्सटन नाम का बुजुर्ग पलंग पर लेटा हुआ मिला। साथ ही वहां 16 से 25 साल के बीच की उम्र के बच्चे भी मौजूद थे।

पुलिस ने डोर्सटन को जांच में सहयोग न करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि परिवार फार्महाउस में सब्जियां उगाकर व पशुओं को पालकर अपना गुजारा करता था। बच्चों और बुजुर्ग के बीच क्या संबंध है, इस बात का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने डोर्सटन को बच्चों का पिता नहीं माना है।

weird news,weird incident,end of world,family in underground place

पुलिस का कहना कि जांच अभी चल रही है और इससे आगे की जानकारी नहीं दी जा सकती। बच्चों की मां के बारे में भी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। एक स्थानीय ने बताया कि बच्चों की मां के बारे में कोई नहीं जानता। उसका अनुमान था कि शायद बच्चों की मां को फार्महाउस में ही दफन कर दिया गया है। क्षेत्र के मेयर रोजर डि ग्रूट ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले ऐसा कभी कुछ नहीं देखा। यह अपने तरह की पहली घटना है। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सारे राज सामने आ जाएंगे।

बार के मालिक वेस्टबीक ने कहा कि 25 वर्षीय वह युवक जो उनके पास आया उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी। उसने काफी समय से बाल भी नहीं कटवाए थे। वह नौ साल से तहखाने में था और कभी फार्महाउस के बाहर नहीं गया था। उसके भाई-बहनों की स्थिति भी बिल्कुल उसके जैसी ही थी और वह इस तरह की जिंदगी से ऊब गया था। वह उस तहखाने में और नहीं रहना चाहता था। युवक ने बातचीत में बताया कि वह रात में तहखाने से भागा, क्योंकि सुबह के समय वहां से भागना संभव नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग