न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टूथपेस्ट से पेट्रोल जैसा टेस्ट, कॉफी से सिगरेट की महक, कोरोना से ठीक होने के बाद इस महिला को आ रही ये परेशानी

कोरोना वायरस के चलते एक तरफ जहां लाखों लोगों की जानें गई हैं वहीं, दूसरी तरफ इस वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए लोग अब एक अजीबोगरीब समस्या से जूझ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 4:30:29

टूथपेस्ट से पेट्रोल जैसा टेस्ट, कॉफी से सिगरेट की महक, कोरोना से ठीक होने के बाद इस   महिला को आ रही ये परेशानी

कोरोना वायरस के चलते एक तरफ जहां लाखों लोगों की जानें गई हैं वहीं, दूसरी तरफ इस वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए लोग अब एक अजीबोगरीब समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसल कोरोना नेगेटिव होने के बाद कई लोग ऐसे हैं, जिनकी सूंघने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है जिसके चलते इन लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती जा रही है।

इंग्लैंड के केंट शहर में रहने वाली 44 साल की सारा गोवियर मई के महीने में कोरोना पॉजिटिव हुई थीं और फिर कुछ दिनों बाद वे ठीक भी हो गई थीं। हालांकि अब उनकी सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। सारा ने बताया कि उन्हें अब खाने की ज्यादातर चीजों से गंदी महक आती है। इसके चलते वे अपने खाने का भरपूर आनंद नहीं ले पा रही है।

टूथपेस्ट से पेट्रोल जैसा टेस्ट, कॉफी से सिगरेट की महक, कोरोना से ठीक होने के बाद इस   महिला को आ रही ये परेशानी

सारा को मीट का टेस्ट परफ्यूम जैसा लगता है, टूथपेस्ट से मिंट की जगह पेट्रोल जैसा टेस्ट आता है और उन्हें कॉफी से सिगरेट स्मोक की महक आती है। वहीं चॉकलेट केक का टेस्ट इतना बुरा है कि वो इसे खा ही नहीं पाती हैं। इन सबकी वजह से सारा ने खाना काफी कम कर दिया है तो उनका वजन भी काफी कम हो गया है। सारा को प्याज और लहसुन से भी बहुत बुरी महक आती थी और चूंकि ये ज्यादातर रेसिपी में इस्तेमाल होते हैं, इसी वजह से सारा के लिए खाना बनाना और खाना खाने में काफी मुश्किल हो रही है।

हालांकि कुछ फूड्स ऐसे हैं जिनसे सारा को किसी भी तरह की परेशानी नहीं है लेकिन ये काफी कम मात्रा में हैं और उन्हें लगता है कि वे इन फूड्स से जल्द बोर हो सकती हैं। सारा ने अपने लक्षणों के बारे में कोविड सपोर्ट ग्रुप में पोस्ट किया था। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे अकेली नहीं हैं जो इस समस्या से गुजर रही हैं। इसके बाद ही उन्होंने फेसबुक पर 'कोविड पैरोस्मिया सपोर्ट ग्रुप' बनाने का फैसला किया था। इस ग्रुप में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और वे अपनी समस्या को लेकर पोस्ट करते हैं। इस ग्रुप में कई लोग ऐसे भी हैं जो अपनी सूंघने की क्षमता वापस पाने के लिए खास तरह की ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

आपको बता दे, सारा के लक्षणों को मेडिकल टर्म्स में पैरोस्मिया कहा जाता है और इस स्थिति में लोगों को अपने फेवरेट परफ्यूम की खुशबू भी खराब लगने लगती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, कई कोरोना पॉजिटिव लोग सूंघने की क्षमता खो देते हैं क्योंकि ये वायरस नाक के रिसेप्टर नर्व एंडिंग्स को नष्ट कर देता है। ये नर्व एंडिंग्स दिमाग को किसी महक के पीछे छिपी केमिकल जानकारी को खोजने में मदद करते हैं और इनके खराब होने पर पैरोस्मिया जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत