न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की सबसे सनसनीखेज घटना, विजय परेड दिवस के मौके पर मारी गई थी इस राष्ट्रपति को 34 गोलियां

मिस्र के राष्ट्रपति के साथ एक घटना हुई थी जहां उन्हें विजय परेड दिवस के मौके पर गोलीबारी में मार दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Aug 2020 6:42:49

दुनिया की सबसे सनसनीखेज घटना, विजय परेड दिवस के मौके पर मारी गई थी इस राष्ट्रपति को 34 गोलियां

अक्सर इतिहास में ऐसी कुछ घटनाएं हुई हैं जो सभी को झकझोर देती हैं और जहन में बस जाती हैं। ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना छह अक्तूबर, 1981 को मिस्र के राष्ट्रपति के साथ हुई थी जहां उन्हें विजय परेड दिवस के मौके पर गोलीबारी में मार दिया गया। इस राष्ट्रपति का नाम है मोहम्मद अनवर सादात। सदात साल 1970 में राष्ट्रपति बने थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपने ही 'डेथ वारंट' पर साइन कर दिया था। क्योंकि सदात मिस्र की अर्थव्यवस्था को सुधारना चाहते थे और इस्रायल से लड़ाई खत्म करना चाहते थे। लेकिन उनका यह फैसला कट्टरपंथी समूह को पसंद नहीं था।

कट्टरपंथी समूह ने मिस्र की सेना में भी सेंध लगा दी और कई जवानों और अफसरों को अपनी तरफ मिला लिया। इसके बाद उन्होंने प्लान बनाया राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या का और इसके लिए छह अक्तूबर, 1981 का दिन चुना गया। इस दिन मिस्र का विजय परेड दिवस होता है।

weird news,weird incident,egypt president death,anwar sadat assassination story

चूंकि आमतौर पर राष्ट्रपति अनवर सादात किसी भी कार्यक्रम में जाते थे तो बुलेट-प्रूफ जैकेट पहन कर जरूर जाते थे, लेकिन विजय परेड दिवस में जाने के लिए उन्होंने जान-बूझकर बुलेट-प्रूफ जैकेट नहीं पहनी। इसके पीछे वजह ये बताई जाती है कि उन्होंने परेड में भाग लेने के लिए इंग्लैंड के एक दर्जी से अपनी ड्रेस सिलवाई थी और वो नहीं चाहते थे कि बुलेट-प्रूफ जैकेट की वजह से उनके ड्रेस की शक्ल बिगड़ जाए और वो मोटे दिखें।

राष्ट्रपति अनवर सादात बिना बुलेट-प्रूफ जैकेट पहने ही परेड में चले गए। वहां कई देशों के मेहमान आए हुए थे, साथ ही मिस्र की सभी सेनाओं के प्रमुख भी बैठे हुए थे। राष्ट्रपति के चारों तरफ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। परेड शुरू हुआ। पहले लड़ाकू विमानों का करतब चला। फिर परेड ग्राउंड पर तोप आने वाले थे, लेकिन इस बीच अचानक परेड ग्राउंड में कुछ ट्रक आ गए। ट्रक भी परेड का ही हिस्सा थे, लेकिन उन्हें बाद में आना था। हालांकि उस समय किसी को भी इस बात पर कोई शक नहीं हुआ।

weird news,weird incident,egypt president death,anwar sadat assassination story

परेड ग्राउंड में सभी ट्रक अपने रूट पर चलने लगे, लेकिन तभी एक ट्रक राष्ट्रपति की ओर मुड़ गया। इसपर भी किसी को कोई शक नहीं हुआ, क्योंकि लोगों को लगा कि शायद यह भी परेड का ही हिस्सा हो। इसी बीच अचानक ट्रक से किसी ने राष्ट्रपति की तरफ गोले दागे और तभी लेफ्टिनेंट खालिद इस्लाम बोली सहित करीब 15 हथियारबंद लोग ट्रक से उतरे और गोलियां बरसाते हुए राष्ट्रपति की तरफ बढ़ने लगे। जब तक सुरक्षाकर्मी हरकत में आते, तब तक राष्ट्रपति अनवर सादात गोलियों से छलनी हो चुके थे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

राष्ट्रपति की हत्या में शामिल लेफ्टिनेंट खालिद को मौके पर ही सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई कि इस घटना के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। खालिद से यह कहकर पूछताछ की जा रही थी कि राष्ट्रपति अनवर सादात अभी जिंदा हैं। इसपर खालिद ने बताया कि मैंने खुद उनपर 34 गोलियां दागी थीं, उनका बचना नामुमकिन है। यह घटना आज भी दुनिया की सबसे सनसनीखेज घटनाओं में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स