बच्चे के जन्म पर फास्ट फूड चेन डोमिनोज़ (Dominos) ने ऑस्ट्रेलिया के एक परिवार को अगले 60 साल तक फ्री पिज्जा देने का वादा किया है। इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन ये सच है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया डोमिनोज ने अपनी फास्ट फूड चेन की 60वीं सालगिरह पर 9 दिसंबर को एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसकी घोषणा कंपनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। इस प्रतियोगिता में शर्त के मुताबिक 9 दिसंबर को पैदा हुए जिस पहले बच्चे का नाम डोमिनिक या डोमिनीक्यू रखा जाएगा, उसे 60 साल के फ्री पिज्जा दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे क्लीमेंटाइन ओल्डफील्ड और एंथनी लॉट ने भी अपने बच्चे का नाम 'डोमिनिक' रखा। इस बच्चे का जन्म 9 दिसंबर को हुआ था।














