न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भवती गायों की मदद से प्रेगनेंट हुई यह महिला, दूर हुई मिसकैरेज की परेशानी

कॉन्वी टाउन की रहने वाली लॉरी जोन्स को गर्भवती गायों की मदद से प्रेगनेंट होने में मदद मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Jan 2020 1:00:06

गर्भवती गायों की मदद से प्रेगनेंट हुई यह महिला, दूर हुई मिसकैरेज की परेशानी

किसी भी महिला के लोए माँ बनना बहुत सुखद अहसास होता हैं जो उन्हें पूर्ण बनाता है। कई बार ऐसे किस्से सामने आते हैं जब किन्हीं कारणों की वजह से गर्भवती नहीं हो पाती है या मिसकैरेज (गर्भपात) हो जाता है जो कि उसके लिए बहुत दुख की बात होती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला था कॉन्वी टाउन की रहने वाली लॉरी जोन्स के साथ। लेकिन गर्भवती गायों की मदद से उसे भी प्रेगनेंट होने में मदद मिली। तो आइये जानते हैं इस पूरे किस्से के बारे में।

कॉन्वी टाउन की रहने वाली लॉरी जोन्स ने बताया कि पहली बार उसने साल 2011 में एक बेटे को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद से उसे प्रेग्नेंसी में दिक्कत होने लगी। जब भी वो गर्भवती होती, उसे काफी कमजोरी महसूस होने लगती या फिर बीमार पड़ जाती थी। इसकी वजह से उसका गर्भपात हो जाता था। उसने तमाम तरह से टेस्ट और इलाज कराए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

गर्भवती गायों की मदद से प्रेगनेंट हुई यह महिला, दूर हुई मिसकैरेज की परेशानी

एक-एक कर महिला को चार बार मिसकैरेज का दर्द झेलना पड़ा। उसने बताया कि बाद में उसे ऐसा लगने लगा था, जैसे अब वो दोबारा कभी मां नहीं बन पाएगी। महिला ने बताया कि वो एक दिन घर पर ही बैठकर टीवी देख रही थी, जिसमें गर्भवती गायों पर एक फार्मिंग प्रोग्राम चल रहा था। उस प्रोग्राम में गायों की प्रेग्नेंसी और डिलिवरी को लेकर चर्चा चल रही थी।

फार्मिंग प्रोग्राम के दौरान बैठे मेहमान आपस में चर्चा कर रहे थे कि गाय के स्वस्थ बच्चे के लिए आयोडीन और थायोरॉक्सिन कितनी जरूरी है और इसकी कमी के चलते किस तरह की परेशानियां सामने आती हैं। बस ये बात महिला के दिमाग में घर कर गई। उसे पता चल गया कि उसकी प्रेग्नेंसी में आखिर किस तरह की दिक्कत आ रही है।

गर्भवती गायों की मदद से प्रेगनेंट हुई यह महिला, दूर हुई मिसकैरेज की परेशानी

महिला ने गर्भ धारण करने से पहले इंटरनेट पर रिसर्च की और उसके बाद आयोडीन वाले नमक में खाना बनाना शुरू किया। साथ ही उसने थॉयराइड विशेषज्ञ से भी मुलाकात की। गर्भधारण करने के बाद उसे हर दो हफ्ते पर अलग से थॉयरॉक्सिन भी दी गई। ये सभी तरीके महिला के लिए बेहतर साबित हुए और उसने साल 2015 में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

लॉरी ने बताया कि उसके लिए गर्भधारण करना उतना मुश्किल नहीं था, जितना कि बच्चे को 9 महीने तक बिना किसी परेशानी के गर्भ में रखना। हालांकि उसे गर्भवती गायों से प्रेरणा मिली और उस प्रोग्राम की वजह से ही वो मिसकैरेज के दर्द से उबर पाई। अब लॉरी चाहती हैं कि सरकार उनकी तरह मिसकैरेज की समस्या से जूझ रहीं उन महिलाओं की मदद करे, ताकि वो भी मां बनने का अपना सपना पूरा कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री