शाहीन बाग आंदोलन बना प्रेमी जोड़े के प्यार का गवाह, आज होगा निकाह

By: Ankur Sat, 08 Feb 2020 10:01:36

शाहीन बाग आंदोलन बना प्रेमी जोड़े के प्यार का गवाह, आज होगा निकाह

पीछले 55 दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं जो कि सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं। लेकिन अब यह आंदोलन प्यार के लिए भी बहुत प्रसिद्द होता जा रहा हैं क्योंकि 50 से अधिक दिनों से जारी इस आंदोलन के दौरान एक लड़की की नजर एक लड़के से मिली, दोनों में बातचीत हुई। बातों ही बातों में इन दोनों के बीच मोहब्बत भी हो गई। राजधानी का शाहीन बाग आंदोलन दो युगल प्रेमी जोड़े के प्यार का गवाह बन गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमी जोड़ों के परिवार वाले एक-दूसरे को जानते हैं, किन्तु धरने के दौरान उनके बीच आपसी तालमेल हुआ। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक जोड़े जुनैद और समर के बीच धरने के दौरान बातचीत आरंभ हुई जो प्‍यार में बदल गई। उन्‍होंने इसकी जानकारी अपने-अपने परिवार को दी। प्रेमी जोड़ी जीशान-आयशा 8 फरवरी को निकाह कर रहे हैं।

आंदोलन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बात की और धीरे-धीरे मोहब्बत परवान चढ़ गई। प्रदर्शन के दौरान ही जीशान ने आयशा को शादी की पेशकश की। आपको बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ लगभग 55 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर विभिन्न पार्टियों के नेता विवादित बयान दे रहे हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com