छुट्टियों के दिनों में सभी अपने फुर्सत के पल बिताने के लिए समुद्र के किनारे घूमना पसंद करते हैं। अपने परिवार संग घूमने और मस्ती करने के लिए यह बेहतरीन जगह हैं। लेकिन जरा सोचिए कि आप अपने बच्चों के साथ हो और ऐसी जगह पर कुछ लोग गलत काम करते हुए दिखाई दे तो क्या होगा। जी हां, ऐसा ही कुछ देखने को मिला फिलीपीन्स के बोरेके आइलैंड पर जब एक कपल सभी के सामने शारीरिक संबंध बनाने लगा।
![कपल की इस हरकत ने पहुंचाया उन्हें जेल, घटना ने किया सभी को हैरान weird news,weird couple,couple sex on beach,philippines family beach]()
कपल की इन हरकतों को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने भी ये कपल नहीं रुके जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ब्रिटिश महिला जस्मीन नेली और ऑस्ट्रेलियन पुरुष एंथनी कारिओ नशे के हालात में थे। इन दोनों की उम्र 26 साल है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद भी वो गाड़ी में अतरंग होने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान एंथनी ने भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन पुलिस ने उसे मौका नहीं दिया।
कपल पर सार्वजनिक जगह पर सेक्स करने के साथ-साथ पुलिस के ऑर्डर नहीं मानने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने जमानत पर इन दोनों कपल को छोड़ दिया है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम की है। शाम के समय बीच पर बच्चों और परिवार वालों के साथ काफी संख्या में लोग रहते हैं। पुलिस ने बताया कि इन कपल पर ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल के दौरान ये कपल अगर कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उन्हें फिलीपीन्स में यात्रा करने पर बैन कर दिया जाएगा।