Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्वारनटीन में सेक्स करने लगे कोरोना संक्रमित!

सरकारी क्वारनटीन में रह रहे तमाम लोगों ने एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 10:05:52

क्वारनटीन में सेक्स करने लगे कोरोना संक्रमित!

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए जहां एक तरफ कई देशों में लोग पूरी तरह से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कड़े नियमों का पालन कर रहे है वहीं, युगांडा से एक चौकाने वाली बात सामने आई है। बता दे, युगांडा में फिलहाल कोरोना वायरस के 55 मामले हैं जबकि 7 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी तक कोरोना संक्रमण से यहां किसी की मौत नहीं हुई है।

सरकारी क्वारनटीन में रह रहे तमाम लोगों ने एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया है। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात का खुलासा किया है। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय के स्थायी सचिव डियाना अटविने ने रेडियो वन में कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात की चिंता है कि इससे कोरोना वायरस महामारी को रोकने की कोशिशों पर पानी फिर जाएगा।
coronavirus,uganda,quarantine,coronavirus news,weird news कोरोना वायरस के खतरे को लेकर गंभीर नहीं

उन्होंने कहा कि लोग क्वारनटीन सेंटर्स पर मिल रहे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए एक कमरे से दूसरे कमरे में जा रहे हैं। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण और फैल जाएगा। अटविने ने कहा, युगांडा के नागरिक कोरोना वायरस के खतरे को लेकर गंभीर नहीं हैं। क्वारंटीन में रह रहे कुछ लोग सेक्सुअल अफेयर चला रहे हैं। हमने उन्हें जहां क्वारनटीन में रखा है, वे वहां दूसरों के कमरों में जा रहे हैं। अजनबियों के साथ अफेयर के अलावा, कुछ लोग अपने दोस्तों और कलीग्स से मिलने के लिए होटल में इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं। ये बहुत ही खतरनाक है और इससे हमारी तमाम कोशिशों को झटका लगेगा। coronavirus,uganda,quarantine,coronavirus news,weird news अटविने ने कहा कि यही वजह है कि 14 दिन बीतने के बाद भी कुछ लोगों को क्वारनटीन में ही रखा गया है। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए क्वारनटीन सेंटर्स पर सुरक्षा अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है। मार्च महीने में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 17 जगहों को आइसोलेशन सेंटर बनाया था ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में कमी लाई जा सके। मंत्रालय ने बताया था कि कंपला और एनतेबे में 17 क्वारनटीन सेंटर्स बनाए गए हैं जिनमें सामाजिक दर्जा देखे बिना सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। होटल्स, हॉस्पिटल्स, लॉज और यूनिवर्सिटी में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में 232 से ज्यादा लोगों को क्वारनटीन किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology