न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किम जोंग का तानाशाही फैसला, मास्क नहीं लगाने पर मिलेगी यह कड़ी सजा

एक अनोखा नियम कोरोना की इस महामारी में लिया गया हैं जिसमें मास्क नहीं लगाने पर कड़ी सजा का ऐलान किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Jul 2020 5:31:25

किम जोंग का तानाशाही फैसला, मास्क नहीं लगाने पर मिलेगी यह कड़ी सजा

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के बारे में तो सभी जानते हैं कि वे किस तरह अपने तानाशाही फैसलों के लिए सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। उत्तर कोरिया के अनोखे और अजीबोगरीब नियम हमेशा हैरान करने वाले होते हैं। अब ऐसा ही एक अनोखा नियम कोरोना की इस महामारी में लिया गया हैं जिसमें मास्क नहीं लगाने पर कड़ी सजा का ऐलान किया गया हैं। उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह हैं कि इससे पहले किम जोंग उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का कोई भी मामला नहीं है इसका ऐलान कर चुके हैं।

weird news,weird punishment,coronavirus,north korea,kim jong,mask weird rule

तानाशाह किम जोंग के नए नियम के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने पर नागरिकों को तीन महीने तक कड़ी मजदूरी की सजा दी जाएगी। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए छात्रों की एक 'फेस मास्क गश्त' टीम बनाई जाएगी। इसके लिए छात्रों की भर्तियां जल्द ही होने वाली हैं।

चूंकि उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का मामला है या नहीं और अगर है तो कितना है, इस बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इससे बचाव के लिए यहां कई कदम उठाए गए हैं। जैसे कि- लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक लगा दी गई है और मास्क पहनने के अलावा जो लोग बॉर्डर (सीमा) पर काम करते हैं, उनके लिए अलग रहना आवश्यक कर दिया गया है।

weird news,weird punishment,coronavirus,north korea,kim jong,mask weird rule

इसी महीने की शुरुआत में किम जोंग ने दावा किया था कि कोरोना संकट से निपटने में उसके देश को सफलता मिली है। जनवरी महीने के आखिर में ही, जब कोरोना वायरस का प्रसार होना शुरू हुआ था, उत्तर कोरिया ने इसके संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए तेजी से कदम उठाए थे। उसने देश की सभी सीमाएं सील कर दी थी। साथ ही एहतियातन सैकड़ों लोगों को क्वारंटीन भी किया गया था। कुछ दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया में अभी तक केवल 922 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें से कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं है।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार चली गई है जबकि मरने वालों की संख्या भी छह लाख के पार है। फिलहाल इसका टीका नहीं बन सका है, लेकिन इसको लेकर प्रयास जारी है। हालांकि रूस का कहना है कि उसने वैक्सीन तैयार कर ली है और सितंबर में वो बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। रूस के अलावा भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन भी वैक्सीन बना रहे हैं। माना जा रहा है कि उनकी भी वैक्सीन जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स