न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलते ही लोकप्रिय हो गया यह 'कोरोना मॉल', जानें आखिर क्यों

कई लोग जो अलग-अलग जगहों पर सामान लेने जाने से कतरा रहे हैं उनके लिए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'कोरोना मॉल' खुला हैं जो कि बहुत प्रसिद्द हो गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 6:37:59

खुलते ही लोकप्रिय हो गया यह 'कोरोना मॉल', जानें आखिर क्यों

इस कोरोना के समय में लॉकडाउन में रियायत के बाद भी कई लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं जो कि लाजमी हैं। लेकिन जरूरी काम के लिए तो बाहर जाना ही पड़ेगा। ऐसे में कई लोग जो अलग-अलग जगहों पर सामान लेने जाने से कतरा रहे हैं उनके लिए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'कोरोना मॉल' खुला हैं जो कि बहुत प्रसिद्द हो गया हैं। आखिर ऐसा क्यों हुआ हैं आइये जानते हैं इसके बारे में।

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में खुले इस अनोखे कोरोना मॉल में संक्रमण से बचाव के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सभी सामान उपलब्ध हैं। इसे लोग आपदा को अवसर में बदलने की शुरूआत मान रहे हैं। अपने अनोखे नाम के कारण ये मॉल शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोरोना मॉल के संचालक अशोक सिंह ने आईएएनएस को बताया, "लोगों के मन में कोरोना का खौफ खत्म करने के लिए हमने संक्रमण से बचाव का सारा समान एक छत के नीचे ला दिया है। पहले लोगों कोरोना से बचाव के लिए मास्क, गमछा, साबुन और सैनिटाइजर के लिए कई जगह दौड़ लगानी पड़ती थी। लोगों को परेशानी को देखते हुए हमने अपने 'छोटा मॉल' को अब "कोरोना मॉल" में बदल दिया। जिस प्रकार से मॉल में सभी समान मिलता है। उसी प्रकार यहां पर कोरोना से बचाव में जितना भी सामान प्रयोग होता सब यहां पर मिलता है।"

उन्होंने बताया कि "अभी मॉल खुले हुए एक सप्ताह हुए हैं। लोग भीड़भाड़ जाने में घबरा रहे थे। इसलिए यहां पर एक ही स्थान पर सारी चीजे जनता के लिए उपलब्ध है। यहां फैषन के साथ नई सामग्री उपलब्ध है। हमनें छोटी जगह में कोरोना से बचाव की सारी चीजें उतारी हैं। इसीलिए यह लोगों को पसंद आ रही है। कोरोना से बचाव में एक से बढ़कर एक हाइटेक मषीनें भी उपलब्ध है। जैसे टनल मशीन, आटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन, थर्मल स्कैनर के अलावा बहुत सी ऐसी वस्तुएं इस मॉल में है जो लोगों को कोरोना से बचाने में काफी कारगर होंगी।"

अशोक सिंह ने बताया कि यहां पर आकर्षक डिजाइन के मास्क, हैंड गल्ब्स, फेस कवर और सैनिटाइजर की ढेरों वैरायटी इस मॉल में उपलब्ध हैं। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फैंसी मास्क के साथ कलरफुल गमछे शामिल हैं। थर्मल स्कैनिंग मशीन की भी बिक्री हो रही है।

कोरोना मॉल में आने वाले ग्राहक अवनीश ने बताया कि "पहले मास्क और सैनिटाइजर के लिए काफी परेशान होना पड़ रह था। सभी में डुप्लिकेसी का भय था। ऐसे में कोरोना मॉल में एक जगह पर मास्क, ग्लब्स, फेस कवर और सेनिटाइजर की जितनी वैरायटी है। यहां पर मिल रही है, दूसरी जगहों पर ऐसा नहीं है। "

वाराणसी के निवासी मुकीद ने बताया कि "बहुत कम दिनों यह कोरोना मॉल काफी प्रसिद्ध हो गया है। यहां की सबसे अच्छी बात है यहां सब ब्राण्डेड और अच्छा माल मिल रहा है। जो वायरस को हराने में सहायक है। "

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स