Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़की ने खाया चमगादड़ और दुनियाभर में फैल गया कोरोना वायरस!

चमगादड़ खाने के बाद लड़की में कोरोना वायरस पनपा, जो लोगों में फैल गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jan 2020 4:48:56

लड़की ने खाया चमगादड़ और दुनियाभर में फैल गया कोरोना वायरस!

जानलेवा कोरोना वायरस से चीन में 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 830 लोग संक्रमित हैं। वहीं यह वायरस अब भारत में भी पहुंच चुका है। मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते दोनों संदिग्धों को कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका परीक्षण कराया जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पद्मजा केस्कर ने बताया कि ऐसे लोगों के निदान और उपचार के लिए एक अलग वार्ड बना दिया गया है जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर चौकाने वाली बात वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस चीन की एक लड़की के जरिए फैला जिसने चमगादड़ खाया था। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चमगादड़ को खाते और उसका सूप पीते हुए लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ यह मैसेज वायरल हो रहा है कि चमगादड़ खाने के बाद लड़की में कोरोना वायरस पनपा, जो लोगों में फैल गया।
coronavirus,corona virus,symptoms of dangerous,protect of coronavirus,disease of coronavirus,medicine of coronavirus,weird news जैसा की चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरल चमगादड़ों से सांपों में और फिर सांपों से इंसानों में फैला है। वैज्ञानिकों का मानना है चमगादड़ से फैलने वाला SARS का वायरस सांप के जरिए लोगों में फैला। वैज्ञानिकों का मानना है कि SARS वायरस सांप में गया तो वह कोरोना वायरस में तब्दील हो गया। चीन के वुहान में ऐसे जीव-जंतुओं का बाजार है जहां सांप, चमगादड़, मैरमोट्स, पक्षी, खरगोश आदि बिकते हैं। इन जीवों को चीन के लोग खाते हैं। मालूम हो कि चीन में कोरोना वायरस के डर से वुहान समेत 9 शहरों को बंद कर दिया गया है। वुहान में 700 से अधिक भारतीय स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं।

क्या है कोरोना वायरस?

कोरोना वायरस विषाणुओं के परिवार का है। यह वायरस ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी प्रवेश कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस सी-फूड से जुड़ा है। coronavirus,corona virus,symptoms of dangerous,protect of coronavirus,disease of coronavirus,medicine of coronavirus,weird news क्या हैं इसके लक्षण?

इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, जुकाम, खांसी और बुखार होता है। इसके बाद यह बुखार निमोनिया का रूप ले सकता है और निमोनिया किडनी से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को बढ़ा सकता है। अभी तक इस वायरस से निजात पाने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई गई है। लेकिन इसके लक्षणों के आधार पर ही चिकित्सक इसके इलाज में दूसरी जरूरी दवाओं का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि अब इसकी दवा भी खोजी जा रही है।

कोरोना वायरस से बचने के तरीकें क्या हैं?

- कोरोना वायरस से बचने का तरीका है कहीं भी बाहर से आने या कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ करें। सिर्फ पानी से नहीं बल्कि साबुन या हैंडवॉश से धोएं।

- अपने साथ हैंड सेनिटाइजर हमेशा रखें। जहां पानी से हाथ धोने की व्यवस्था ना हो, वहां इसका इस्तेमाल करें।

- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने के बाद हाथ साफ किए बिना उन्हें अपने चेहरे और मुंह पर ना लगाएं।

- बीमार लोगों की देखभाल के दौरान अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। अपनी नाक और मुंह को कवर करके रखें। उनके इस्तेमाल किए हुए बर्तन और कपड़ों का उपयोग करने से बचें।

-इसके अलावा खाने को अच्छे से पकाएं, मीट और अंडों को भी पकाकर ही खाएं। जानवरों के संपर्क में कम आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology