विश्व के कई हिस्सों में देह व्यापार का प्रचलन कानूनन हैं और वहां खुलेआम यह सब होता हैं। लेकिन इस कोरोना महामारी के चलते जहाँ सभी व्यापार को नुकसान हुआ हैं वहीँ देह व्यापार भी ठंडा पड़ गया हैं, खासतौर से चीनी लड़कियों के लिए। जी हाँ, कोरोना की वजह से देह व्यापार में शामिल चीनी लड़कियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही हैं और वे अपनी पहचान तक छिपाने लगी हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में देह व्यापार करने वालीं चीनी लड़कियां अपनी नेशनलिटी छुपा रही हैं या फिर खुद को किसी और देश का बताने लगी हैं।
![आखिर क्यों देह व्यापार के दौरान चीनी लड़कियां छुपा रही अपनी पहचान weird news,weird information,chinese girls,corona]()
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कुछ ऑनलाइन पोर्टल पर भी चीनी लड़कियों ने खुद के प्रोफाइल में चीन शब्द छिपा दिया है। इसी के साथ एक सेक्स वर्कर ने बताया कि उन्होंने खुद का रेट आधा कर दिया है और नेशनलिटी हाइड कर दी है। जब से कोरोना वायरस सामने आया है तब से उनकी आय में काफी कमी हो गई है। कई सेक्स वर्कर सालों से अपने देश चीन नहीं गई हैं, बावजूद इसके लोग डर रहे हैं कि इन लड़कियों के संपर्क में आने से शायद वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।