न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन की कंपनी ने निकाला अनूठा नियम, टॉयलेट जाने पर देना होगा जुर्माना

चीन की एक कंपनी ने ऐसा नियम बनाया जो बेहद हैरान करने वाला हैं। दरअसल यहां टॉयलेट जाने पर व्यक्ति को जुर्माना देना होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jan 2021 1:07:47

चीन की कंपनी ने निकाला अनूठा नियम, टॉयलेट जाने पर देना होगा जुर्माना

अपने कर्मचारियों से काम करवाने के लिए कंपनियां कई नियम बनाती हैं ताकि व्यवस्था बनी रही। लेकिन चीन की एक कंपनी ने ऐसा नियम बनाया जो बेहद हैरान करने वाला हैं। दरअसल यहां टॉयलेट जाने पर व्यक्ति को जुर्माना देना होगा। वैसे ये कंपनी अपने कर्मचारियों को टॉयलेट, तो जाने देती है। लेकिन एक से अधिक बार टॉयलेट जाने पर कर्मचारियों को जुर्माना देना पड़ता है।

दक्षिणी चीन में स्थित इस कंपनी का नाम अंपू इलेक्ट्रॉनिक साइंस एंड टेक्नॉलजी है। इस अजीबोगरीब पॉलिसी के बारे में कंपनी का कहना है कि कर्मचारी आलसी होते हैं और कार्य कुशलता सुधारने के लिए एक से अधिक टॉयलेट ब्रेक पर जुर्माना लगाया गया है। अगर कर्मचारी एक से अधिक टॉयलेट ब्रेक लेता है, तो उसपर 20 युआन का जुर्माना लगाया जाता है।

weird news,weird rule,penalty for going toilet,china

पिछले साल 20 और 21 दिसंबर को कंपनी ने सात कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया था। दरअसल, इस नियम को चार्ली चैपलिन की चर्चित फिल्म मॉडर्न टाइम्स से जोड़कर देखा जा रहा है। इस फिल्म में कर्मचारी को टॉयलेट जाने से पहले अपने बॉस के पास पंजीकरण कराना होता है।

हालांकि, टॉयलेट के नियम को तोड़ने वाले जुर्माने पर अब स्थानीय प्रशासन ने ध्यान दिया है। इस पूरे मामले पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि कंपनी अपने इस पॉलिसी में सुधार करे और जिन कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया है, उसे वापस किया जाए।

वहीं कंपनी के एक मैनेजर काओ का कहना है कि कंपनी कर्मचारियों से जुर्माना जमा कराने के बजाए उनके मासिक बोनस में से काट रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी को यह नियम इसलिए लाना पड़ा क्योंकि कुछ कर्मचारी अक्सर टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीते थे और काम के दौरान ढीले पड़ जाते थे। प्रबंधन ने कर्मचारियों से कई बार बात की लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी