न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन और ताइवान के बीच मतभेद का कारण बना अनानास, पूरा मामला कर देगा हैरान

अनानास ताइवान की अर्थव्यवस्था का काफी मजबूत आधार रहा है और ताइवान के अनानास का 90 फीसदी चीन को निर्यात किया जाता हैं। लेकिन हाल ही चीन ने ताइवान से आने वाले अनानास फल पर भी बैन लगा दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 1:06:25

चीन और ताइवान के बीच मतभेद का कारण बना अनानास, पूरा मामला कर देगा हैरान

चीन और ताइवान के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं और अब इस मतभेद में अनानास के कारण और दूरियां आ चुकी हैं। जी हां, आप सोच रहे होंगे कि अनानास की वजह से आखिर कैसे कोई विवाद हो सकता हैं। तप आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बात सच हैं। दरअसल, अनानास ताइवान की अर्थव्यवस्था का काफी मजबूत आधार रहा है और ताइवान के अनानास का 90 फीसदी चीन को निर्यात किया जाता हैं। लेकिन हाल ही चीन ने ताइवान से आने वाले अनानास फल पर भी बैन लगा दिया है। इस प्रतिबंध के पीछे तर्क देते हुए चीन ने कहा है कि वहां से आने वाले अनानास में कीड़े पाए गए हैं। यानी इस फल को लेकर बायोसेफ्टी का मुद्दा है। ताइवान में चावल और चीनी के बाद तीसरा उत्पाद अनानास ही है, जो तेजी से निर्यात हो रहा है। इस देश में अनानास का उत्पादन इतने बड़े स्तर पर हो रहा है कि दुनिया में सबसे अधिक इस फल का उत्पादन करने वाला देश 'हवाई' भी इसे प्रतिद्वंदी की तरह देखने लगा है।

पिछले कुछ सालों से ताइवान में सालाना 420,000 टन के करीब अनानास की पैदावार हो रही है। कुल उत्पादन का लगभग 11 फीसदी फल दुनिया के 16 देशों में बेचा जा रहा है। इन देशों में चीन सबसे बड़ा खरीददार है, जो कुल आयात का 90 फीसदी हिस्सा ले लेता है। आपको बता दें कि साल 2020 में चीन ने इस देश से 41,661 टन अनानास खरीदा था, जिसकी लागत 1।5 बिलियन डॉलर रही। इसके बाद जापान, हांगकांग और सिंगापुर भी ताइवान से अनानास खरीदते हैं।

weird news,weird incident,china,taiwan,dispute on pineapple

हालांकि, साल 2020 में ही चीन ताइवान के प्रति एकाएक सख्त हो गया। चीन ने शिकायत की थी कि ताइवान से आए फल की खेप में कीड़े लगे अनानास भी थे। साथ ही उसने इस बात के संकेत दिए थे कि बायोसेफ्टी को ध्यान में रखते हुए वह खरीददारी बंद कर सकता है। अब चीन ने बैन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी ओर ताइवान का विदेश मंत्रालय ने इसे अपने खिलाफ दुष्प्रचार बताते हुए ट्वीट कर कहा कि उसकी तरफ से भेजे जा रहे 100 प्रतिशत फल सख्त निगरानी से गुजरते हैं और बिल्कुल ठीक हैं।

ताइवान की इस बात में थोड़ा दम भी लगता है। क्योंकि चीन की ये पुरानी आदत है कि किसी भी देश से मतभेद बढ़ने पर वो उस देश पर कोई ना कोई आरोप लगाकर अपना व्यापारिक संबंध खत्म कर देता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक तभी चीन ने ऑस्ट्रेलिया से कोयला, शराब, बीफ और झींगा मछली की खरीदी पर बैन लगा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर