न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कचरे की मदद से आप बनेंगे अब अमीर, करना होगा यह काम

आज हम आपको जो खबर देने जा रहे हैं उसके बाद आप अपने घर से कचरा बाहर फेंकने की बजाय उसका इस्तेमाल करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Dec 2019 9:03:25

कचरे की मदद से आप बनेंगे अब अमीर, करना होगा यह काम

हर कोई अपने घर की सफाई चाहता हैं और इसके लिए वह घर में इकठ्ठा हुआ कचरा बाहर निकालना या फेंकना पसंद करता है। लेकिन आज हम आपको जो खबर देने जा रहे हैं उसके बाद आप अपने घर से कचरा बाहर फेंकने की बजाय उसका इस्तेमाल करेंगे। जी हां, क्योंकि अब कचरे की मदद से आपकी कमाई हो सकती हैं। हाल ही में चेन्‍नई के रहने वाले एक शोधार्थी ने कबाड़ बेचने और खरीदने के लिए एक वेबसाइट शुरू की है और इसे ‘Madras Waste Exchange’ नाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर चेन्‍नई कॉर्पोरेशन के सहयोग से शुरू की गई इस वेबसाइट का एक मोबाइल ऐप भी है। आपको बता दें कि ‘द न्‍यू इंडियन एक्‍सप्रेस’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही लॉन्‍च हुए इस वेबसाइट पर खबर लिखे जाने तक 700 खरीदार और 300 विक्रेता रजिस्‍ट्रेशन करवा चुके हैं और इस वेबसाइट और ऐप पर फिलहाल सारा लेन-देन कैश यानी नगद में किया जा रहा है।

जी दरअसल इस बारे में इंडियन स्‍मार्ट सिटीज के रिसर्च फेलो Azhagu Pandian Raja MP ने कहा कि, ''निगम सफलतापूर्वक कचरा बेच रहा है। बहुत से अपार्टमेंट्स, शैक्षण‍िक संस्‍थानों, कबाड़ बेचने वालों ने भी ऐप पर रजिस्‍ट्रेशन करवाया है। वेबसाइट और ऐप के जरिए प्‍लास्‍ट‍िक, थर्मोकॉल, शीशे जैसे रीसाइकल्‍ड वेस्‍ट की खरीदारी की जा सकती है।'' मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल एप्‍ल‍िकेशन और वेबसाइट दोनों पर जियो-टैग्‍स की सुविधा है, ताकि खरीदार आसानी से विक्रेता के पते पर पहुंच जाए। इस बारे में एपी राजा कहते हैं, ''वेस्‍ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में आंत्रप्रन्‍योरश‍िप बड़ा क्षेत्र है। इस ऐप के जरिए ऐसे नए आंत्रप्रन्‍योर्स को ताकत मिलेगी। वेबसाइट पर विक्रेता अपने सामान की सारी जानकारी दे सकता है। वजन को लेकर कोई सीमा नहीं रखी गई है। विक्रेता बाजार के हिसाब से अपने कबाड़ की कीमत तय करता है, हमारी ओर से इस पर कोई मॉनिटरिंग नहीं है। लोग मुफ्त में इस ऐप का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।''

इसी के साथ उन्होंने कहा, ''यह ऐप कई उद्देश्यों को पूरा करता है। यह सूखे और गीले कचरे के अलग-अलग निपटान को प्रोत्साहित करेगा। इससे लैंडफिल और डंपिंग ग्राउंड पर भी बोझ कम होगा। कचरे के निपटान के लिए निगम पर भी इससे बोझ कम होगा। लोग अपना कचरा बेचना चाहेंगे, वहीं छोटी इंस्‍डस्‍ट्रीज जो कबाड़ से अपने लिए कच्‍चा माल जुटाती हैं, उन्‍हें भी वेबसाइट और ऐप से खरीदारी करने में मदद मिलेगी। जल्‍द ही इस ऐप पर ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा दी जाएगी।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!