यूपी के फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव में 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गेस्ट हाउस की छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारा गया। दरअसल, दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिसके बाद एक सांड लड़ते लड़ते गेस्ट हाउस की सीढ़ी के माध्यम से छत पर चढ़ गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने सांड को नीचे उतारने का प्रयास किया।
![यूपी / लड़ते-लड़ते छत पर चढ़ा सांड, 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बात उतारा गया नीचे bull,rescue,crane,roof,fatehpur,uttar pradesh,weird news]()
सांड के छत पर चढ़ने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और सभी सांड को उतारने के लिए अपने-अपने तरीके बताने लगे। करीब दो घंटे प्रयास करने के बाद सांड को नीचे उतारने में किसी को भी कामयाबी हासिल नहीं हुई। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस को भी इसकी सफलता नहीं मिली।
![यूपी / लड़ते-लड़ते छत पर चढ़ा सांड, 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बात उतारा गया नीचे bull,rescue,crane,roof,fatehpur,uttar pradesh,weird news]()
इसके बाद समाजसेवी लल्ला सिंह ने क्रेन बुलवाई। लेकिन ऊचाईं पर खड़े सांड़ को क्रेन से नीचे उतारना आसान नहीं था। क्योंकि नीचे उतारने के लिए सांड को बांधना जरूरी था। लेकिन वो किसी के काबू में नहीं आ रहा था।
![यूपी / लड़ते-लड़ते छत पर चढ़ा सांड, 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बात उतारा गया नीचे bull,rescue,crane,roof,fatehpur,uttar pradesh,weird news]()
ग्रामीणों ने किसी तरह रस्से से बांध कर काबू में किया और पटे से बांधकर उसे क्रेन से लटकाकर धीरे-धीरे उसे नीचे उतारा गया। सांड को नीचे उतारने में करीब 10 घंटे का समय लगा, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।