न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंदन के इस परिवार ने बाली में जाकर किया खुद को आईसोलेट, किस्सा बेहद अनोखा

एक ब्रिटिश परिवार ने खुद को आईसोलेट करने के लिए इंडोनेशिया के खूबसूरत द्वीप बाली को चुना।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 4:25:57

लंदन के इस परिवार ने बाली में जाकर किया खुद को आईसोलेट, किस्सा बेहद अनोखा

कोरोना से भरी संकट की इस घडी में दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति हैं और सभी ने खुद को अपने घरों में आईसोलेट किया हुआ हैं। ऐसे में एक ब्रिटिश परिवार ने खुद को आईसोलेट करने के लिए इंडोनेशिया के खूबसूरत द्वीप बाली को चुना। जी हां, यह परिवार दूसरे विदेशियों की तरह यहां फंसा हुआ नहीं है बल्कि खुद सुकून और चैन पाने के लिए यहां आया हैं। इस परिवार में कुल चार लोग हैं, जिसमें 49 वर्षीय डेव, 39 वर्षीय उनकी पत्नी कोरिन प्रुडेन और उनके जुड़वां बच्चे हैं।

weird news,weird incident,british family,isolating in bali,coronavirus,lockdown

परिवार ने इंस्टाग्राम पर अपनी कहानी बयां करते हुए बताया कि 16 मार्च को वो लंदन से बाली गए थे। वो पिछले पांच साल से हंगरी के बुडापेस्ट में रह रहे हैं और वहीं पर उनका एक कैफे है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद हो गया और वो लौट नहीं पाए। चूंकि उन्होंने पहले ही प्लान बनाया था कि वो कम से कम छह महीने के लिए घूमने और रहने दक्षिणी अमेरिका जाएंगे, लेकिन कोरोना की वजह से अमेरिका के हालात काफी खराब हो गए, इसलिए उन्होंने बाली जाने का प्लान बनाया और फटाफट फ्लाइट की टिकट लेकर वो वहां पहुंच गए।

अब डेव अपने परिवार के साथ बाली के एक ग्रामीण इलाके में चावल के खेतों के पास बांस की झोपड़ी में रह रहे हैं। उन्होंने ये जगह किराये पर ली है। उनका कहना है कि उन्हें यहां स्वर्ग जैसा अनुभव हो रहा है और अपने परिवार के साथ शांति और सुकून महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, खेतों के बीच में एक स्विमिंग पूल भी है, जहां डेव अपने परिवार के साथ नहाने का आनंद लेते हैं। वो कहते हैं कि उनके बच्चों को भी यहां काफी अच्छा लग रहा है।

weird news,weird incident,british family,isolating in bali,coronavirus,lockdown

परिवार का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनका कैफे बंद हो गया। ऐसे में लंदन या फिर बुडापेस्ट में रहना और खाना उनके लिए काफी महंगा पड़ता। साथ ही वो दिन-रात कोरोना की खबरें सुन-सुनकर तंग आ गए थे, इसलिए वो सबकुछ छोड़कर कुदरत के बीच पहुंच गए। अब उन्हें यहां पर किसी भी चीज की चिंता नहीं सताती है।

हालांकि इंडोनेशिया में भी कोरोना की वजह से लगभग सारी दुकानें और मॉल बंद हैं, लेकिन छोटी-मोटी दुकानें खुली हुई हैं, जहां वो कोई भी सामान खरीदने के लिए चले जाते हैं और आसपास का इलाका घूम भी लेते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि वाकई वो यहां शांति भरे माहौल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग