बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) कोरोना वायरस (CoronaVirus) से लड़ने के लिए चीन पहुंच चुकी हैं। राखी ने दावा किया है कि अब वो कोरोना वायरस को खत्म करने के बाद ही दम लेंगी। राखी सावंत ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। राखी सावंत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा चीन जा रही हूं, कोरोना वायरस को खत्म करने... वीडियो में देखा जा सकता है की राखी सावंत फ्लाइट के अंदर बैठी हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। वो कहती हैं, ''मैं अभी फ्लाइट में हूं और चीन जा रही हूं। कोरोना वायरस को मारने के लिए मेरे साथ बहुत सारे सिपाही भी हैं। मैं वायरस को मार के ही वापस आउंगी। अब कोई बीमार नहीं होगा। मोदी जी मैं चीन जा रही हूं। दुआ करना कि मैं सही सलामत वापिस आऊं।'' साथ ही वो कहती हैं, ''मैंने नासा से इसको मारने के लिए स्पेशल दवाई मंगाई है।'' उनके इस वीडियो के अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।














