कॉफ़ी पीना अधिकतर लोगों को पसंद होता हैं और कई लोग तो दिन के कई कप कॉफ़ी पी जाते हैं। आप सभी कॉफ़ी तो पीते हैं लेकिन क्या आप इसके पीछे की कहानी जानते हैं कि यह कैसे बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक अनोखी कॉफ़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाने का तरीका भी बेहद अनोखा हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसी कॉफी की जो हाथी के लीद से बनती है।
![क्या आप जानते है हाथी के पॉटी से भी बनती हैं कॉफ़ी, कीमत 67000 रुपए प्रति किलो weird news,weird information,black ivory coffee,coffee made by elephant dung,thailand]()
जी हाँ, वैसे यह कॉफी उत्तरी थाइलैंड में बनाई जाती है जिसको ब्लैक आइवरी ब्लैंड कॉफी के नाम से जानते हैं। वैसे इसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसको बनाने में हाथी की लीद का इस्तेमाल किया जाता है। आप सभी को बता दें कि इस कॉफी की कीमत 1100 डॉलर यानी कि 67000 रुपए प्रति किलो है। वैसे इस कॉफी को बनाने की प्रक्रिया बड़ी ही कठिन है और इसी के कारण इसकी कीमत बहुत अधिक है।
वैसे इस कॉफी को बनाने की प्रकिया को जो भी जान लेता है वह समझ जाता है कि इसके महंगे होने का कारण क्या है। वैसे आपको बता दें कि इसे बनाने की प्रक्रिया के चलते पहले हाथी को कॉफी के कच्चे फल का सेवन करवाया जाता है और उसके बाद हाथी इस फल को पचाने के बाद पॉटी करता है और उसी पॉटी में कॉफी के बीजों को ढूंढा जाता है। पॉटी में से निकले कॉफी के बीज को धूप में सुखाते हैं और उसके बाद उन्हें पीसा जाता है। अब उसके बाद ब्लैक आइवेरी कॉफी तैयार होती है। आप सभी को बता दें कि पाचन क्रिया के दौरान हाथी के एंजाइम कॉफी के प्रोटीन को तोड़ देते हैं और इसी के कारण इसका कड़वापन खत्म हो जाता है और स्वाद अधिक हो जाता है।