न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आने वाले 700 सालों में कितने पड़ेंगे ग्रहण और किस तारीख को, सब लिखा है 400 वर्ष पूर्व लिखी इस किताब में

बिहार के दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में एक ऐसी किताब है जिसमें 1088 वर्षों तक सूर्य और चंद्र ग्रहणों की गणना की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 3:53:53

आने वाले 700 सालों में कितने पड़ेंगे ग्रहण और किस तारीख को, सब लिखा है 400 वर्ष पूर्व लिखी इस किताब में

बिहार के दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में एक ऐसी किताब है जिसमें 1088 वर्षों तक सूर्य और चंद्र ग्रहणों की गणना की गई है। इस किताब में आने वाले करीब 700 वर्षों में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण की सटीक गणना की गई है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विश्वविद्यालय के भूतपूर्व प्राध्यापक व कुलपति रामचंद्र झा के अनुसार 'ग्रहण माला' (Grahan Mala) नाम की ये किताब 400 साल पहले लिखी गई थी। इसमें लगभग 1100 वर्षों तक लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में सटीक जानकारी दी गई है। इसके रचयिता महामहोपाध्याय हेमांगद ठाकुर हैं। बता दें कि महामहोपाध्याय महेश ठाकुर के पौत्र और गोपाल ठाकुर के पुत्र हेमांगद ठाकुर का जीवन काल 1530 से 1590 के बीच है। इसी अवधि में ये पुस्तक लिखी गई है। ये दरभंगा राजपरिवार के सदस्य थे। उसी बीच में ग्रहण माला लिखी गई। बता दें कि कामेश्वरसिंह-दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय बिहार का एक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1961 को हुई।

भूतपूर्व कुलपति रामचंद्र झा ने बताया कि इस पुस्तक की गणना लगभग सही है। 'ग्रहण माला' पुस्तक में सूर्य और चंद्र ग्रहणों का जो वर्णन है वह 1542 शकाब्द (शक संवत) से 2630 शकाब्द के बीच का है।

अभी 2020 ईस्वी है और 1942 शकाब्द। मतलब दोनों की अवधि में 78 वर्ष का अंतर होता है। यानी इस पुस्तक में 1620 ईस्वी से 2708 ईस्वी तक के 1088 वर्ष तक लगने वाले ग्रहणों के बारे में बताया गया है।

कुलपति रामचंद्र झा ने बताया कि ये पुस्तक दरभंगा संस्कृत विवि के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित भी है। इस पुस्तक में ग्रहणों की सूची है। हालांकि कहीं-कहीं अंकित गणना में थोड़ा अंतर है, लेकिन उसके कई कारण हो सकते हैं। एक तो बड़ा कारण ये है कि 400 वर्ष से अधिक पुरानी पुस्तक है। उस वक्त लिखने की विधि और किसने इसे लिपिबद्ध किया, इस पर भी निर्भर करता है।

बता दे, इस विश्वविद्यालय की स्थापना दरभंगा के महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के योगदान के कारण दरभंगा में हुई। इसलिए इसके साथ कामेश्वर सिंह का नाम भी उनके सम्मान में जुड़ा हुआ है। यह विश्वविद्यालय भारतीय विश्वविद्यालय संघ का एक सदस्य और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त है। यह बिहार राज्य का प्रथम तथा भारत का दूसरा संस्कृत विश्वविद्यालय है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत