Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वो महिला जासूस जो अपने प्यार के जाल में फंसा निकलवाती थी खुफिया जानकारी

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही महिला जासूस के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने प्यार के जाल में फंसा खुफिया जानकारी निकलवाती थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 7:32:43

वो महिला जासूस जो अपने प्यार के जाल में फंसा निकलवाती थी खुफिया जानकारी

किसी भी देश के कई जासूस होते हैं जो दूसरे देशों की ख़ुफ़िया जानकारी निकालने का काम करते हैं। अब जरा सोचिए की वाज जासूस कोई हसीना हो तो। हांलाकि महिलाओं को ऐसे किरदार में बहुत कम देखा जाता हैं लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही महिला जासूस के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने प्यार के जाल में फंसा खुफिया जानकारी निकलवाती थी। हम बात कर रहे हैं नैंसी ग्रेस ऑगस्ता वेक की।

दूसरे विश्व युद्ध की मशहूर महिला लड़ाकों में से एक नैंसी वेक का जन्म न्यूजीलैंड में 30 अगस्त 1912 को हुआ। लेकिन उनका पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ। 16 साल की उम्र में नैंसी स्कूल से भाग गईं और फ्रांस में बतौर पत्रकार काम करने लगीं। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने यह नौकरी पाने के लिए झूठ बोला कि वह मिस्र के इतिहास के बारे में बहुत कुछ जानती हैं और इस बारे में लिखना चाहती हैं।
weird news,weird information,secret agent nancy wake,beautiful and flirtatious agent फ्रांसीसी वायु सैनिकों की मदद

फ्रांस में उन्हें कारोबारी हेनरी फिओक्का से प्यार हो गया और दोनों ने विवाह कर लिया। साल 1939 में जब जर्मनों ने फ्रांस पर हमला किया, तो वेक फ्रांसीसी प्रतिरोध के साथ जुड़ गईं। उन्होंने सहयोगी वायुसैनिकों को स्पेन में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने में मदद दी। साल 1942 में उनके नेटवर्क ने धोखा देकर सारी जानकारियां जर्मनों को दे दी गई। ऐसे में वो स्पेन होते हुए ब्रिटेन भाग गईं।

फिर बनी ब्रिटिश जासूसी एजेंट

नैंसी के पति फिओक्का फ्रांस में ही छूट गए थे और उन्हें नाजियों ने पकड़ लिया। नाजियों ने यातना देकर उन्हें मार दिया। नैंसी वेक ने ब्रिटेन में ब्रिटिश स्पेशल ऑपरेशंस एग्जिक्यूटिव (एसओई) एजेंट्स के साथ काम शुरू किया। इस दौरान वह कई खतरनाक मिशनों में शामिल हुईं। कहा जाता है कि एक बार उन्होंने केवल हाथों से ही एक जर्मन संतरी को मार दिया था। weird news,weird information,secret agent nancy wake,beautiful and flirtatious agent दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नैंसी ने एक ऐसा गजब का काम किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। जंग में बेहद अहम सहयोगी देशों के रेडियो कोड्स खो जाने के बाद उन्होंने 500 किमी की दूरी साइकिल से तय करके दुश्मन के इलाके में घुसकर इसके रिप्लेसमेंट लाने का फैसला किया। केवल तीन दिनों में नैंसी ने ये काम कर दिया।

दरअसल, नैंसी वेक युद्ध के दौरान जर्मनियों से जानकारियां हासिल करने के लिए उनके साथ डेटिंग पर जाती थीं। उनसे प्यार करते हुए ऐसा रोमांस करती थी कि एकदम रियल लगे। ऐसा करके वो जर्मन सैनिकों को अपने जाल में फंसा लेती थी और उनसे खुफिया जानकारियां हासिल करती थी। नैंसी वेक से नाजी खुफिया सर्विस गस्टापो को खूब नुकसान पहुंचा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology