दो बाघों के बीच हुई घमासान लड़ाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मध्य भारत के एक जंगल में सफारी की सवारी के दौरान पर्यटकों ने इस वीडियो को शूट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले दोनों बाघ एक-दूसरे को देखकर जोर से धहाड़ मारते है फिर दोनों के बीच जंग शुरू हो जाती है। बाघ की धहाड़भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान 2 मिनट के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि दो बाघों के बीच क्षेत्रीय जंग। हेडफोन्स लगाकर सुनें। भारतीय जंगल में खतरनाक धहाड़ और गूंज सुनने को मिली। एक दोस्त ने वॉट्सऐप पर ये वीडियो भेजा है।
Territorial fight between two full grown #tigers. Listen with headphones. The powerful Roar and it's echo from Indian #forests. Forwarded via Whatsapp by friend. pic.twitter.com/YazNX2DLbS
— Parveen Kaswan, IFS (14 जनवरी की शाम को शेयर किए इस वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और साथ ही 5 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके है।














