वर्तमान समय में अमेरिका में जहां एक तरह कोरोना का कहर जारी हैं वहीँ दूसरी तरफ जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद से अमेरिका का बड़ा हिस्सा #Blacklivesmatter की वजह से सड़कों पर प्रदर्शन और विरोध कर रहा हैं। लोग प्रोटेस्ट के दौरान हाथों में बोर्ड, कागज और पैम्फलेट के अलावा कई तरीकों की मदद लेते हैं लेकिन प्रोटेस्ट के बाद उस कचरे को वहीँ डाल जाते है। लेकिन न्यूयॉर्क में हैरान करने वाला एक नजारा मिला जब इस कचरे को एक 18 वर्षीय शख्स एंटोनियो ने 10 घंटों की मेहनत से साफ़ किया।
![10 घंटों तक प्रोटेस्ट के बाद हुए कचरे को साफ़ करता रहा यह शख्स, मिला हैरान करने वाला इनाम weird news,weird incident,antonio new york,clean street after protest]()
एंटोनियो ने न्यूयॉर्क में सुबह के 2 बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक प्रोटेस्ट के दौरान बिखरे कागज, प्लास्टिक को उठाया। जब अगले दिन इलाके के लोग उसे साफ करने आए तो वो हैरान, उन्हें पता चला कि एंटोनियो ने पहले ही उठा दिया है। 18 वर्षीय एंटोनियो अभी हाई स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने लोकल न्यूज में देखा था कि Bailey Avenue, Buffalo पूरी तरह से कूड़े और ग्लास से भरा पड़ा है। उन्हें पता था कि लोगों को सुबह उधर से ही गुजरकर अपने-अपने काम पर जाना है। लिहाजा वो खुद से ही उसे साफ करने आ गए।
आपको बता दें की मैट ब्लॉक नाम के शख्स को जब यह स्टोरी न्यूज के जरिए पता चली तो उन्होंने एंटोनियो को एक कार गिफ्ट की। उन्होंने 2004 मॉडल Mustang convertible कार गिफ्ट की। इस बारें में एंटोनियो ने आगे बताया कि उनकी मां के पास भी ऐसी ही कार थी। साल 2018 में उनका देहांत हो गया। वो कहते हैं, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं इस भावना को ब्यान करने के लिए। ’ यहां तक कि लोकेल बिजनेसमैन Bob Briceland ने अपनी ओर से उनकी कार का ऑटो इंश्योरेंस बढ़वा दिया।